Bharat Express DD Free Dish

देश

अमन अरोड़ा पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं. शुक्रवार को संसदीय मामलों की समिति की बैठक दिल्ली में हुई, जिसमें पार्टी के प्रमुख हिंदू चेहरे अरोड़ा को पार्टी अध्यक्ष बनाने का फैसला लिया गया.

Delhi Air Pollution: दिल्ली वायु प्रदूषण मामले में सुप्रीम कोर्ट 25 नवंबर को सुनवाई करेगा. सोमवार को सुप्रीम कोर्ट यह तय करेगा कि ग्रेप 4 लागू रहेगा या नहीं.

आंध्र प्रदेश के कुरनूल में एक शादी समारोह के दौरान एक युवक की हार्ट अटैक से मौत हो गई. विशेषज्ञों के अनुसार, युवाओं में बढ़ते दिल के दौरे के मामलों के पीछे खराब जीवनशैली, तनाव और अन्य कारण जिम्मेदार हैं.

सुप्रीम कोर्ट ने उदयनिधि स्टालिन को निचली अदालत में पेशी से फरवरी तक छूट देते हुए, उनके खिलाफ विभिन्न राज्यों में दर्ज एफआईआर को जोड़ने की याचिका पर सभी पक्षों से जवाब मांगा है. कोर्ट ने पिछली सुनवाई में उनके वकील को अनुच्छेद 32 के दुरुपयोग को लेकर फटकार लगाई थी.

Gyanvapi Case: काशी विश्वनाथ मंदिर से सटे ज्ञानवापी परिसर से संबंधित जिला अदालत और सिविल जज की अदालत में लंबित मुकदमों को इलाहाबाद हाईकोर्ट में ट्रांसफर करने की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने मुस्लिम पक्ष को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट द्वारा मुख्य संसदीय सचिवों की नियुक्तियां रद्द करने के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार और पूर्व सीपीएस से जवाब मांगा. फिलहाल हटाए गए विधायकों को अयोग्यता का सामना नहीं करना पड़ेगा, लेकिन उनकी पद पर बहाली भी नहीं होगी.

Rajasthan News: राजस्थान के झुंझुनू जिले में एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया था लेकिन वह अचानक जिंदा हो गया.

छत्तीसगढ़ के सुकमा और अन्य नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन चलाकर 10 नक्सलियों को मार गिराया और भारी मात्रा में हथियार बरामद किए. कांकेर, गरियाबंद और दक्षिण बस्तर में भी मुठभेड़ों के दौरान नक्सलियों को भारी नुकसान हुआ.

सिसोदिया ने अपनी याचिका में सुप्रीम कोर्ट द्वारा लगाई गई जमानत की शर्तों में ढील देने की मांग की है. सुप्रीम कोर्ट ने जमानत पर बाहर आने के बाद सिसोदिया को हर सोमवार और गुरुवार को पुलिस स्टेशन में उपस्थित होने को कहा था.

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, कई दिनों तक 'गंभीर' और 'गंभीर प्लस' श्रेणी में रहने के बाद गुरुवार को दिल्ली की हवा की गुणवत्ता थोड़ा बेहतर होकर 'बहुत खराब' हो गई.