Bharat Express DD Free Dish

देश

भारत सरकार ने 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस के रूप में घोषित किया. इस दिवस पर, भारत में विभिन्न समारोह आयोजित किए जाते हैं, जिनमें शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाती है.

बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड (JDU) के वरिष्ठ नेता और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राजीव रंजन का गुरुवार शाम निधन हो गया है. उन्होंने दिल्ली में अंतिम सांस ली.

झारखंड के एक गांव में स्थापित 'टू किल ए टाइगर' एक ऐसे व्यक्ति की यात्रा पर आधारित है जो अपनी 13 वर्षीय बेटी के लिए न्याय की लड़ाई लड़ रहा है, जिसका तीन लोगों ने यौन उत्पीड़न किया था.

कोर्ट ने कहा कि इसकी प्रकृति हास्य-व्यंग्य वाली प्रतीत होती है. इसे चार्टर्ड अकाउंटेंट के पेशे के लिए अपमानजनक नहीं माना जा सकता है.

80 के दशक में फूलन देवी के नाम से चंबल के आसपास के इलाके खौफ खाते थे. बेहमई हत्याकांड में सजा के तौर पर करीब 11 साल जेल में बिताने के बाद वह राजनीति में आईं और दो बार सांसद रही थीं.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 21 मार्च को गिरफ्तार किया गया था. मई के अंत में जमानत मिलने के बाद जून में उन्हें फिर तिहाड़ जेल भेज दिया गया था. अब उन्होंने वकीलों के जरिए मीटिंग की अनुमति मांगी है.

दिल्ली में सुनहरी बाग मस्जिद का मामला अदालत में चल रहा है. मुस्लिम याचिकाकर्ता की ओर से कहा गया कि एनडीएमसी मनमानी न करे. हमारी मस्जिद 150 साल से अधिक पुरानी है और यह एक विरासत इमारत है, जो सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है.

काशी में गंगा सफाई के लिए किए गए कार्यों और गंगा में गिर रहे नालों को रोकने व गंदे पानी के शोधन की तकनीक सीखने के लिए दूसरे देश की सरकार ने अपनी टीम को काशी भेजा है.

सरोजनीनगर में विधायक राजेश्वर सिंह 100 डिजिटल एजुकेशन एवं यूथ एंपावरमेंट सेंटर स्थापित करवा रहे हैं. उनके विधानसभा क्षेत्र में फ्री कंप्यूटर ट्रेनिंग के साथ जनसुविधाओं का सुलभ लाभ मिलेगा.

Satyendar Jain Money laundering case: दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन जो कि तिहाड़ जेल में बंद हैं, उनकी ओर से दायर याचिका पर अदालत ने ईडी से जवाब मांगा है. सत्येंद्र ने एक समन को हाईकोर्ट में चुनौती दी है.