Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Baba Siddique Murder: बाबा सिद्दीकी की हत्या पर बोले राहुल गांधी, महाराष्ट्र में कानून-व्यवस्था ध्वस्त

Baba Siddique Murder: नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और कारोबारी बाबा जियाउद्दीन सिद्दीकी की हत्या को हैरान करने वाली घटना बताया है.

rahul gandhi

राहुल गांधी.

Dipesh Thakur Edited by Dipesh Thakur

Rahul Gandhi on Baba Siddique Murder: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और कारोबारी बाबा जियाउद्दीन सिद्दीकी की हत्या को हैरान करने वाली घटना बताया है. राहुल से पहले मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी सोशल प्लेटफॉर्म पर बाबा की हत्या पर दुख जताते हुए जवाबदेही की मांग उठाई.

बाबा सिद्दीकी की हत्या से राहुल गांधी स्तब्ध हैं. उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, बाबा सिद्दीकी की हत्या चौंकाने वाली घटना है. यह भयावह घटना महाराष्ट्र में पूरी तरह ध्वस्त कानून-व्यवस्था को उजागर करती है. सरकार को जिम्मेदारी लेनी चाहिए और न्याय मिलना चाहिए.

मल्लिकार्जुन खड़गे ने जताया शोक

मल्लिकार्जुन खड़गे ने पूर्व कांग्रेसी नेता रहे बाबा के निधन पर शोक जताया है. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा है, महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री श्री बाबा सिद्दीकी का दुखद निधन शब्दों से परे सदमा पहुंचाने वाला है. इस दुख की घड़ी में मैं उनके परिवार, मित्रों और समर्थकों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं. न्याय सुनिश्चित किया जाना चाहिए और वर्तमान महाराष्ट्र सरकार को गहन और पारदर्शी जांच का आदेश देना चाहिए. दोषियों को जल्द से जल्द सजा मिलनी चाहिए. जवाबदेही सर्वोपरि है.

यह भी पढ़ें: बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में क्राइम ब्रांच का बड़ा खुलासा, आरोपी पिछले 25-30 दिनों से कर रहे थे इलाके की रेकी

हत्या के तुरंत बाद महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा था कि जो भी इस हत्या के पीछे है उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी. सीएम शिंदे ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए बताया था कि दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया. एक उत्तर प्रदेश का और एक हरियाणा का रहने वाला है. तीसरा आरोपी फरार है. उन्होंने कहा, “मैंने पुलिस को कठोर कार्रवाई का निर्देश दिया है.”

घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण, निंदनीय और दर्दनाक: अजित पवार

एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा, ”एनसीपी नेता, पूर्व मंत्री और मेरे सहयोगी बाबा सिद्दीकी जो लंबे समय से विधानमंडल में हैं, उन पर गोलीबारी की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण, निंदनीय और दर्दनाक है. मैं स्तब्ध हूं. मैं इस कायरतापूर्ण हमले की कड़ी निंदा करता हूं.”

उन्होंने कहा कि घटना की पूरी जांच की जाएगी और हमलावरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. हमले के पीछे के मास्टरमाइंड को भी पकड़ा जाएगा.

उन्होंने कहा, “बाबा सिद्दीकी के निधन से, हमने एक अच्छा नेता खो दिया है, जिन्होंने अल्पसंख्यक भाइयों के लिए लड़ाई लड़ी और सर्वधर्म सद्भाव के लिए प्रयास किया. उनका निधन राकांपा के लिए एक बड़ी क्षति है.”

बता दें, बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर की देर शाम मुंबई में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. बेटे जीशान के दफ्तर के बाहर हत्यारों ने घात लगाकर हमला किया था.

यह भी पढ़ें: 15 दिन पहले मिली थी बाबा सिद्दीकी को जान से मारने की धमकी, शिंदे सरकार पर विपक्ष का हमला



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital