युवती ने बलात्कार का झूठा केस दर्ज कराया, जांच में आरोप साबित नहीं हुए तो महिला आयोग ने दिए कार्रवाई के आदेश
Fake Rape Case: हरियाणा के झज्जर में एक युवती ने बलात्कार का झूठा केस दर्ज कराया था. अब हरियाणा महिला आयोग ने उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई का आदेश दिया है.
NEET Exams: गड़बड़ी के मामले में दायर याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने IIT दिल्ली के निदेशक को दिया यह निर्देश
NEET-UG 2024 परीक्षा में एक प्रश्न के सही उत्तर पर राय बनाने के लिए देश की सर्वोच्च अदालत ने एक विशेषज्ञ टीम गठित करने के निर्देश दिए हैं. कुछ छात्रों ने परीक्षा में प्रश्न के दो विकल्पों के लिए अंक देने के NTA के फैसले को चुनौती दी थी.
लखीमपुर खीरी हिंसा: सुप्रीम कोर्ट ने इस शर्त के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा ‘टेनी’ के बेटे आशीष मिश्रा को जमानत दी
Lakhimpur Kheri Violence: अक्टूबर 2021 में लखीमपुर खीरी जिले के तिकुनिया में भड़की हिंसा में आठ लोगों की मौत हो गई थी, जब किसान यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के इलाके के दौरे का विरोध कर रहे थे.
भारत आए भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक, केवड़िया में करेंगे दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा का दीदार
भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक आज गुजरात के वडोदरा पहुंचे हैं. वे यहां भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' देखने जा रहे हैं.
बिहार को अभी नहीं मिलेगा विशेष राज्य का दर्जा, केंद्र सरकार ने लोकसभा में इस मांग को आज खारिज कर दिया
Special State status for Bihar: लंबे समय से बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग चली आ रही है. प्रदेश के नेताओं का तर्क है कि प्रदेश के विकास के लिए यह जरूरी है. हालांकि, केंद्र सरकार इसके लिए तैयार नहीं है.
सरकारी कर्मचारियों के RSS की शाखा में शामिल होने पर लगी रोक हटाने का फैसला स्वागत योग्य : सुनील आंबेकर
भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने एक आदेश जारी करते हुए सरकारी कर्मचारियों के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की गतिविधियों में शामिल होने पर लगा प्रतिबंध हटा लिया है.
सिक्किम में बिना कचरा बैग के प्रवेश करने वाले पर्यटक वाहनों पर लगाया जाएगा जुर्माना
सिक्किम सरकार के आदेश का पालन सुनिश्चित करने के लिए पर्यटक वाहनों की आकस्मिक जांच की जाएगी तथा आदेश का उल्लंघन करते हुए पाए जाने वाले वाहन को दंडित किया जाएगा.
कांवड़ यात्रा मार्ग के खाने-पीने के दुकानदारों को नेमप्लेट लगाने संबंधी आदेश पर Supreme Court ने लगाई अंतरिम रोक
Kanwar Yatra: उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की भाजपा सरकारों ने कांवड़ यात्रा मार्ग पर स्थित खाने-पीने की दुकानों और रेहड़ी चलाने वालों को अपना नाम लिखने का आदेश जारी किया था.
‘रजाकार’ किसे कहा जाता है, क्यों 53 साल बाद बांग्लादेश में इसका नाम आया वापस ?
एक समाचार एजेसी को बताया कि रजाकारों की उत्पत्ति स्वतंत्रता के बाद के भारत में हैदराबाद की तत्कालीन रियासत से जुड़ी हुई है. वे एक अर्धसैनिक बल थे, जिसका इस्तेमाल हैदराबाद के नवाब ने 1947 के बाद भारत के साथ विलय का विरोध करने के लिए किया था.
पंडित धीरेंद्र शास्त्री का अल्टीमेटम, बागेश्वर धाम के दुकानदार 10 दिनों के अंदर लगाएं नेम प्लेट, वरना…
बागेश्वर धाम के सभी दुकानदार 10 दिन के अंदर नेम प्लेट लगवा लें. नहीं तो धाम समिति कानून के अनुसार विधिक कार्रवाई करेगी.





