Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

देश

Jaipur Kachcha Baniyan Gang: जयपुर के टोंक रोड स्थित सूर्य नगर में देर रात कच्छा-बनियान गिरोह ने एक घर में घुसने की कोशिश की, लेकिन लोगों की सतर्कता से वारदात नाकाम रही. पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है. पुलिस फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान कर गिरोह की तलाश में जुटी है.

JPSC परीक्षा में कथित धांधली के खिलाफ रांची में छात्रों का आंदोलन तेज हो गया है. छात्रों ने साफ कहा है कि वे केवल मुख्यमंत्री से और मीडिया की मौजूदगी में ही बातचीत करेंगे.

पूर्व विदेश मंत्री और दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री रहीं सुषमा स्वराज की पुण्यतिथि पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी. शाह ने उनके अनुशासन, जनसेवा, ओजस्वी वक्तृत्व और विदेश मंत्री के रूप में निभाई गई ऐतिहासिक भूमिका को याद किया.

PM Modi removed video: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का Facebook वीडियो हटने के बाद Meta ने माफी मांगी. जानिए 28 जुलाई से लेकर Joel Kaplan की बैठक, Mark Zuckerberg के माफी संदेश और सरकार की कार्रवाई तक की पूरी टाइमलाइन.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'एक्स' पर अथर्ववेद का प्रेरणादायक संस्कृत श्लोक साझा कर राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया. पीएम की लगातार साझा की जा रही 'सुभाषित श्रृंखला' सोशल मीडिया पर युवाओं के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है.

India Space Station Mission: सरकार ने संसद में बताया कि भारत का अपना अंतरिक्ष स्टेशन (BAS) 2035 तक तैयार करने का लक्ष्य है. गगनयान मिशन का पहला मानव रहित परीक्षण 2026 में होगा. जानिए पूरी योजना और ताजा अपडेट.

झारखंड CID ने JPSC 14वीं पीटी परीक्षा में कथित धांधली के मामले में TDPL एजेंसी के अकाउंटेंट रक्षक सिंह को लखनऊ से गिरफ्तार किया है. जांच में आरोप है कि परीक्षा से जुड़े पद का दुरुपयोग कर वह खुद परीक्षा में शामिल हुआ और पीटी पास कर गया. मामले में अब तक 20 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं.

आईएमडी ने 6 अगस्त को दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड समेत 17 राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट, जबकि दिल्ली में दिनभर बारिश और ठंडी हवाओं से मौसम सुहावना रहने का अनुमान है.

Bikaner News: बीकानेर पुलिस ने संगठित अपराधियों और मादक पदार्थ तस्करों की अवैध कमाई से अर्जित संपत्तियों की पहचान कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 68एफ के तहत कार्रवाई की. जानकारी के मुताबिक पुलिस ने कुल एक करोड़ 79 लाख 5 हजार 609 रुपये की संपत्ति फ्रीज की.

रिपको बैंक ने वित्त वर्ष 2025–26 में 169 करोड़ रुपये का लाभ कमाकर सबसे बड़ी उपलब्धि हासिल की है. इस सफलता पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बैंक के प्रबंधन और कर्मचारियों को बधाई देते हुए इसे सहकारी बैंकिंग के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण बताया.


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital