Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

देश

महाराष्ट्र में भारी बारिश के बाद बने गंभीर हालातों पर गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से फोन पर बात कर हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया है. पालघर में बांध ओवरफ्लो होने से नदियां उफान पर हैं, वहीं नवी मुंबई की एपीएमसी मंडी और कोल्हापुर के 54 बैराज जलमग्न हो गए हैं.

विजय कुमार, अलंकार मिश्रा और पुजारिनी प्रधान जैसे क्रिएटर्स साबित कर रहे हैं कि इंटरनेट पर अब छोटे कस्बों की आवाज़ सबसे मजबूत बनकर उभर रही है. देसी अंदाज़, मौलिक कंटेंट और जमीनी जुड़ाव ने पारंपरिक 'एलीट' कंटेंट मॉडल को कड़ी चुनौती दी है...

New Goa Congress Party: गोवा कांग्रेस पार्टी (GCP) के चुनाव आयोग में पंजीकरण आवेदन के बाद सियासी विवाद तेज हो गया है. कांग्रेस ने BJP पर वोट बांटने की साजिश का आरोप लगाया है.

Akhilesh Yadav Conditional Support to PM Modi: उत्तर प्रदेश चुनाव 2027 से पहले देश की राजनीति में बड़ा भूचाल आ गया है. महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने लिया बड़ा यू-टर्न लिए है. उन्होंने पीएम मोदी को भेजे 'पॉजिटिव वाइब्स' में समर्थन के लिए रख 3 शर्तें रखी हैं.

Mandla auto delivery case: मध्य प्रदेश के मंडला में अस्पताल ले जाते समय ऑटो-रिक्शा में महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया, लेकिन सभी नवजातों की मौत हो गई. परिजनों ने एम्बुलेंस नहीं मिलने का आरोप लगाया, जबकि स्वास्थ्य विभाग ने समय से पहले जन्म और कम वजन को मौत की वजह बताया.

पीएम मोदी और इंडोनेशियाई राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने योग्याकार्ता में दक्षिण-पूर्व एशिया के सबसे बड़े हिंदू मंदिर प्रमबानन का संयुक्त दौरा किया. दोनों नेताओं ने मंदिर के भारत-समर्थित संरक्षण और पुनर्स्थापन (रेस्टोरेशन) प्रोजेक्ट का आधिकारिक उद्घाटन किया.

Indore Leopard Attack: इंदौर के बिचोली मर्दाना क्षेत्र में झाड़ियों से निकले तेंदुए ने बाइक से जा रहे एक डिलीवरी बॉय पर हमला कर दिया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया. घटना के बाद वन विभाग ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर लोगों से सतर्क रहने और तेंदुए की सूचना तुरंत देने की अपील की है.

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पोती दीपनिता मुखर्जी ने दावा किया कि 70-80 वर्षों तक उनकी विरासत को दबाने की कोशिश हुई. 125वीं जयंती पर उन्होंने ममता सरकार और कांग्रेस पर निशाना साधा.

दिल्ली-एनसीआर में रोड रेज के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. अब द्वारका एक्सप्रेसवे से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जहां एक कैब ड्राइवर ने सरेआम गुंडागर्दी करते हुए बीच सड़क पर गाड़ी रोकी और हाथ में डंडा लेकर एक शख्स पर ताबड़तोड़ हमले कर दिए.

Muzaffarpur Drug Syndicate Bust: बिहार के मुजफ्फरपुर में मिठनपुरा पुलिस ने एक चौंकाने वाले पारिवारिक ड्रग रैकेट का भंडाफोड़ किया है. झोपड़ी से 1000 पुड़िया स्मैक और इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद किया है. पोता राहुल गिरफ्तार हो गया है. जबकि, मास्टरमाइंड दादा शिवशंकर शर्मा फरार है.


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital