Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

देश

DRDO Pinaka Test: DRDO ने स्वदेशी लंबी दूरी के गाइडेड रॉकेट पिनाका का सफल परीक्षण कर भारतीय सेना की मारक क्षमता को और मजबूत कर दिया है. यह परीक्षण रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन यानी DRDO ने ओडिशा के चांदीपुर स्थित इंटीग्रेटेड टेस्टिंग रेंज से किया.

Delhi E Waste Eco Park: दिल्ली में भारत का पहला ई-वेस्ट इको पार्क बनने का रास्ता साफ हो गया. उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने होलम्बी कलां में जमीन आवंटन को मंजूरी दी.

Tonk Farmer Death: टोंक में करंट लगने से किसान सीताराम गुर्जर की मौत के बाद भड़के ग्रामीणों का गुस्सा शांत हो गया है. कलेक्टर टीना डाबी से मुलाकात और आश्वासन के बाद आखिरकार ग्रामीणों और प्रशासन के बीच सहमति बन गई है. कलेक्टर ने पूरे मामले की जांच के लिए 3 दिन का समय दिया है.

Sting Drink Seized Rajasthan: खाद्य सुरक्षा विभाग ने छोटी खाटू में बड़ी कार्रवाई करते हुए पेप्सिको कंपनी की मशहूर ड्रिंक Sting की हजारों बोतलें और कैन जब्त किए हैं. विभाग की टीम ने खंडेलवाल एजेंसी के गोदाम पर छापा मारकर कुल 15,780 बोतलें और कैन सीज किए.

Bankipur Bypoll: पटना के बांकीपुर सीट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के छोड़ने से जितना चर्चा में नहीं आया उससे ज्यादा चर्चा उपचुनाव में अभिषेक कुमार को उम्मीदवार बनाने से हो रही है. आरजेडी का आरोप है कि नितिन नवीन ने अपने पॉकेट का उम्मीदवार उतारा है ताकि सीट पर अपना कब्जा बरकरार रहे.

Ajmer UCC Hearing: राजस्थान में यूसीसी लागू करने की तैयारी तेज हो गई है. अजमेर में हुई जनसुनवाई में दरगाह दीवान के उत्तराधिकारी सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती ने कहा कि कानून ऐसा बने जिससे किसी भी धर्म की परंपराओं में दखल न हो.

Shahzaad Bhatti Network: लखनऊ और दिल्ली में अलग-अलग तारीखों पर दर्ज हुए दो मामलों की जांच के दौरान, एजेंसियों को दोनों शहरों के आरोपियों के फोन से एक ही संदिग्ध नाम मिला- शहजाद भट्टी. यूपी ATS ने बुलंदशहर के दो युवकों को आर्मी एरिया की रेकी के आरोप में गिरफ्तार किया था.

PoK Human Rights Violations: पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर (PoJK) में आम जनता पर ढहाए जा रहे जुल्‍म के विरुद्ध 'जम्मू-कश्मीर जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी' ने पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर को खुला खत भेजा है. पीओके में सैन्य जुल्म और बेगुनाहों की हत्याएं रोकने की मांग की गई है.

Kaju Katli Foil Case: मिठाई व्यवसायियों के विरुद्ध चल रहे एक केस में गुजरात हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आया है, कि — काजू कतली पर लगा चमकने वाला फॉयल सेहत के लिए नुकसानदेह नहीं है. अदालत ने फॉयल लगाने वाले व्यवसायियों को बरी किया.

अमरनाथ गुफा से शिवभक्तों को हैरान करने वाली खबर आई है. इस साल यात्रा शुरू होने के सिर्फ 5 दिन के भीतर पवित्र बर्फ का शिवलिंग पूरी तरह पिघल गया है. पिछले 10 सालों का डेटा बताता है कि ग्लोबल वॉर्मिंग, पहाड़ों पर बढ़ती तपिश और इंसानी गतिविधियों के चलते बाबा बर्फानी का आकार लगातार सिकुड़ रहा है.


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital