दिल्ली की महिलाओं के लिए रक्षा बंधन का बड़ा तोहफा: शुरू होने जा रही ‘महिला समृद्धि योजना’, हर महीने मिलेंगे ₹2500
दिल्ली की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 28 अगस्त (रक्षा बंधन) को 'महिला समृद्धि योजना' लॉन्च हो सकती है. योजना के तहत 21 से 60 वर्ष की पात्र महिलाओं को हर महीने ₹2500 सीधे बैंक खाते में दिए जाएंगे. सरकार ने बजट में इसके लिए ₹5,110 करोड़ का प्रावधान किया है.
दिल्ली रिज क्षेत्र को मिलेंगे नए ‘ग्रीन लंग्स’, अमित शाह ने पौधरोपण अभियान के साथ दी सौगात
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली सरकार के 70 लाख पौधरोपण अभियान की शुरुआत की है. उन्होंने रिज क्षेत्र से कांटेदार बबूल हटाकर पीपल और बरगद जैसे पेड़ लगाने तथा नरेला में हाई सिक्योरिटी जेल व 300 ई-बसों के शुभारंभ की घोषणा की.
दिल्ली हाई कोर्ट से ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ को बड़ी राहत, X अकाउंट बहाल करने का दिया निर्देश
दिल्ली हाई कोर्ट ने 'कॉकरोच जनता पार्टी' के एक्स (X) अकाउंट को अनब्लॉक करने का आदेश दिया है. जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा की पीठ ने कहा कि नीट परीक्षा समाप्त होने के बाद अब भ्रम फैलने की आशंका दूर हो चुकी है.
आम के बहाने ‘जाम’ का इंतजाम: बिहार में तस्करी का गजब जुगाड़; काजू-छोहड़ा बेचने वालों का नया खेल
नवादा के गोविंदपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए आम के कैरेट में छिपाई गई 240 कैन विदेशी बियर बरामद की है. मामले में वैशाली के रहने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जो पहले काजू-छोहड़ा बेचने की फेरी लगाते थे और अब झारखंड से बिहार शराब की तस्करी कर रहे थे.
भारत-इंडोनेशिया संबंधों को नई दिशा: रक्षा, तकनीक, स्वास्थ्य और संस्कृति के क्षेत्र में कई अहम फैसले
India Indonesia Relations: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो की बैठक में रक्षा, समुद्री सुरक्षा, UPI, AI, स्वास्थ्य, शिक्षा, स्टार्टअप और सांस्कृतिक सहयोग समेत कई अहम समझौतों पर सहमति बनी.
आशिक के साथ मिलकर किया मर्डर, फिर फूंकी लाश! नवादा के प्रवीण हत्याकांड मामले में कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा
बिहार के नवादा में प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या कर शव जलाने के मामले में अदालत ने दो आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई. कोर्ट ने हत्या और सबूत मिटाने के दोष में दोनों पर जुर्माना भी लगाया और इसे गंभीर अपराध करार दिया...
जयपुर में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित ट्रेलर ने सड़क किनारे खड़े परिवार को रौंदा, 3 मासूम बच्चों की मौत, माता-पिता गंभीर
Jaipur accident: जयपुर के श्याम नगर क्षेत्र में अजमेर रोड बाईपास पर एक अनियंत्रित ट्रेलर ने फुटपाथ पर खड़े परिवार को कुचल दिया. इस दर्दनाक हादसे में तीन सगे भाई-बहनों की मौत हो गई, जबकि उनके माता-पिता अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं.
‘अखिलेश से मिलकर पीएम को फंसाना चाहते हैं चंपत राय’, बृजभूषण की वाहवाही में क्या-क्या बोले शंकराचार्य?
राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने सीतापुर में बड़ा विस्फोटक बयान दिया है. उन्होंने आरोप लगाया कि चंपत राय खुद चोरी करके पीएम मोदी को फंसाना चाहते हैं. जानिए उन्होंने क्यों की ट्रस्ट भंग करने की मांग.
सात फेरों का खूनी अंत! पहले छत से फेंका, फिर नसों में भरा टॉयलेट क्लीनर; जानें हैवान बनी पत्नी की कहानी
Nizamabad Wife Kills Husband: तेलंगाना के निजामाबाद में रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है. एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने के लिए पहले उसे छत से फेंक दिया, और जिंदा बचने पर हाथ में लगे कैनुला के जरिए टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर तड़पा-तड़पा कर मार डाला. जानिए क्या है पूरा मामला?
राजस्थान में आसमानी बिजली का कहर: परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत, झोपड़ी में सो रहे थे दादा-दादी और पोता
Chittorgarh lightning strike incident: राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के कनेरा क्षेत्र में सोमवार रात आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों में दादा, दादी और उनका पोता शामिल हैं, जो खेत में झोपड़ी बनाकर अपनी फसल की रखवाली करने के लिए रुके हुए थे.







