PM Modi Instagram Video
PM Modi Instagram Video: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार (24 जुलाई) देर रात अपने इंस्टाग्राम पर एक रील पोस्ट की. अपने वीडियो में पीएम ने गुरुवार को पोस्ट की गई रील पर लोगों की प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद दिया. पीएम ने कहा, ‘थैंक यू, फ्रेंड्स. कल देर रात आपसे मिलने का मौका मिला.’
उन्होंने आगे कहा, ‘मैंने जो वीडियो पोस्ट किया था, उस पर जिस तरह से आपने रिस्पॉन्ड किया और पॉजिटिव सुझाव दिए, उसके लिए थैंक्स टू एवरीबडी. आपका यह प्यार बना रहेगा और हमारा नाता और अधिक सक्रियता से जुड़ता रहेगा. थैंक यू, थैंक यू दोस्तों.’
पीएम के 40 सेकंड के इस वीडियो को पोस्ट होने के लगभग 8 घंटे बाद तक 50 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं. इस पर 6 लाख से ज्यादा कमेंट आ चुके हैं और इसे 10 लाख से ज्यादा बार शेयर किया जा चुका है.
PM Shri @narendramodi thanked India’s youth for the response and suggestions following his video and expressed his gratitude for the overwhelming support.
Watch ⬇️ pic.twitter.com/Y2q35aRNdP
— BJP (@BJP4India) July 24, 2026
पहले भी कर चुके है पोस्ट
यह पहली बार नहीं है जब पीएम मोदी ने इस मुद्दे पर छात्रों से सीधे संवाद किया हो. गुरुवार (23 जुलाई) रात 11:52 बजे उन्होंने एक सेल्फी वीडियो संदेश जारी कर छात्रों को भरोसा दिलाया कि NEET पेपर लीक मामले में सरकार पूरी गंभीरता से कार्रवाई कर रही है. उन्होंने कहा कि परीक्षा में धांधली को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी.
सोशल मीडिया के जरिए युवाओं तक पहुंचने पर जोर
हाल ही में हुई केंद्रीय कैबिनेट बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंत्रियों से कहा कि वे सोशल मीडिया पर अधिक सक्रिय रहें, खासकर इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर. उन्होंने बताया कि बड़ी संख्या में युवा इन प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं, इसलिए सरकार को उनसे सीधे जुड़कर अपनी बात पहुंचानी चाहिए. सूत्रों के अनुसार, पीएम मोदी ने बैठक में यह भी पूछा कि उनके कितने मंत्री नियमित रूप से इंस्टाग्राम का उपयोग करते हैं.
पीएम मोदी का यह पोस्ट ऐसे समय आया, जब देश के कई हिस्सों में CJP के तहत छात्र और युवा प्रदर्शन कर रहे हैं. प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांग परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, पेपर लीक पर सख्त कार्रवाई और दोषियों को जल्द सजा दिलाने की है. ऐसे माहौल में पीएम मोदी ने सोशल मीडिया के जरिए छात्रों को संदेश देकर भरोसा दिलाने की कोशिश की कि सरकार उनकी चिंताओं को गंभीरता से ले रही है और परीक्षा प्रणाली को अधिक सुरक्षित और निष्पक्ष बनाने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

