अमित शाह का बड़ा बयान: ‘त्रिपुरा, बंगाल और बिहार में नहीं होने देंगे जनसांख्यिकीय बदलाव’
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने त्रिपुरा में भारत-बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि वे त्रिपुरा, बंगाल और बिहार में जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे. साथ ही सीमाओं को अभेद्य बनाने के लिए 'स्मार्ट बॉर्डर' बनाने की बात कही.
61% तक घटेगा प्रदूषण! फ्लेक्स-फ्यूल गाड़ियों के लिए आया 100% आत्मनिर्भर ‘E85’ ईंधन, केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने बताया मील का पत्थर
E85 Fuel Launch: केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक इंडियन ऑयल फ्यूल स्टेशन पर E85 ईंधन का शुभारंभ किया. इस मौके पर उन्होंने इसे भारत के हरित और टिकाऊ भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया.
भारत के हाथ लगा ऊर्जा का ‘कुबेर का खजाना’! अंडमान सागर में नेचुरल गैस का बड़ा भंडार मिला
Andaman Sea Gas Discovery: भारत के अंडमान सागर में नेचुरल गैस का बड़ा भंडार मिला है. इसकी पुष्टि खुद तेल और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने की. उन्होंने बताया कि श्री विजयपुरम-3 में यह भंडार खोजा गया है. यह एक खोजी कुआं है जिसे ऑयल इंडिया लिमिटेड ने अंडमान आइलैंड के पूर्वी तट से 15 किलोमीटर दूर 355 मीटर पानी की गहराई पर खोदा है.
लाइलाज बीमारी से जूझ रहे 15 वर्षीय गर्वित का IAS बनने का सपना हुआ सच, एक दिन के लिए बने जिला कलेक्टर
Rajasthan News: गांव रोडू के रहने वाले गर्वित को जिला प्रशासन ने पूरे सम्मान और प्रोटोकॉल के साथ एक दिन का जिला कलेक्टर बनाया. राजकीय वाहन उन्हें उनके घर से लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचा, जहां जिला कलेक्टर अवधेश मीणा ने स्वयं उनका स्वागत किया.
टोंक में ACB का बड़ा ट्रैप! बिजली विभाग के AEN और दलाल 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार
Tonk News: टोंक में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने विद्युत विभाग के सिटी एईएन नवनीत सिंह गुर्जर और उसके कथित दलाल मोहम्मद शाजिम को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया. जांच एजेंसी पता लगाने में जुटी है कि रिश्वत की यह राशि आखिर किन-किन लोगों तक पहुंचाई जानी थी.
खान सर पर गिरफ्तारी की तलवार! ‘रविवार’ की छुट्टी बढ़ाएगी आफत, काटने पड़ सकते हैं बेउर जेल के चक्कर
Patna Coaching Dispute: पटना के कोचिंग विवाद में खान सर (फैजल खान) पर गिरफ्तारी की तलवार लटकी है. कानूनी जानकारों के मुताबिक, वीकेंड की छुट्टी के कारण यदि आज उनकी गिरफ्तारी होती है, तो उन्हें कम से कम 3 दिन बेउर जेल में बिताने पड़ सकते हैं.
नीतीश कुमार के बेटे निशांत को मिला MLC टिकट, विधान परिषद चुनाव की सूची जारी
Bihar MLC elections 2026: बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर जेडीयू ने अपनी उम्मीदवार सूची जारी की है, जिसमें नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को भी टिकट मिला है. पार्टी ने चार उम्मीदवारों की घोषणा की है और कई नए चेहरों को मौका दिया है.
‘टाइगर अभी जिंदा है!’ पंजाब की सियासत में क्यों गूंजा सलमान खान का डायलॉग, पोस्टर वॉर से मचा बवाल
Majitha poster war: पंजाब के मजीठा में बिक्रम मजीठिया के समर्थन और विरोध में पोस्टर वॉर तेज हो गया है. 'टाइगर अभी जिंदा है' लिखे पोस्टरों ने सियासी माहौल गरमा दिया है, जबकि FIR के बाद राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है.
पवन सिंह की राजनीति में बंपर वापसी! BJP ने बनाया बिहार विधान परिषद का उम्मीदवार, देखें पूरी लिस्ट
भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह को बीजेपी ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है. बिहार में 18 जून को MLC चुनाव होना है, जिसमें 9 सीटों पर मतदान होगा और एक सीट पर उपचुनाव भी शामिल है.
‘4 बार शिलान्यास और नतीजा शून्य…’, बक्सर रेल ओवरब्रिज में दरार पर बोले कांग्रेस नेता- NDA राज में कमीशनखोरी का खेल
बक्सर के इटाढ़ी में बने रेल ओवरब्रिज (आरओबी) में उद्घाटन से पहले ही दरार आने के बाद निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगा हैं. कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि चुनावी जल्दबाजी में बिना उचित मानकों के यह पुल बनाया गया और इसमें गंभीर लापरवाही हुई है.







