बंगाल चुनाव में बड़ा एक्शन, चुनाव आयोग ने रद्द की 15 बूथों की वोटिंग, कल फिर डाले जाएंगे वोट
West Bengal Repolling: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने कुल 15 पोलिंग बूथों पर री-पोलिंग कराने का फैसला किया है. री-पोलिंग का यह आदेश चुनाव आयोग ने विशेष चुनाव पर्यवेक्षक की सिफारिश के बाद दिया है. इन बूथों पर मतदान में गड़बड़ी के आरोप लगे थे.
Gujarat Foundation Day: पीएम मोदी ने कहा- ‘एंटी-इनकंबेंसी को प्रो-इनकंबेंसी में बदलना गुजरात ने सिखाया’
PM Modi on Gujarat Foundation Day: पीएम मोदी ने गुजरात स्थापना दिवस पर सीएम भूपेंद्र पटेल को पत्र लिखकर राज्य के विकास की तारीफ की और बताया कैसे गुजरात प्रो-इनकंबेंसी का मॉडल बना है.
5 टाइगर ने तोड़ा दम! इस वायरस के चलते जा रही है बाघों की जान, क्या खाली हो जाएगा टाइगर रिजर्व?
Kanha Tiger Reserve news: मध्य प्रदेश के कान्हा टाइगर रिजर्व में एक बाघिन टी141 और उसके चार शावकों की मौत ने वन्यजीव संरक्षण व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
जम्मू में पुल गिरा, मलबे में दबे 6 मजदूर, पुल चौड़ीकरण का चल रहा था काम, मौके पर राहत व बचाव कार्य जारी
Jammu Bridge Collapse: जम्मू के बांटलाब में शुक्रवार को पुल चौड़ा करने का काम चल रहा था, नीचे मजदूर इस भीषण गर्मी में पसीना बहा रहे थे. तभी भरभराकर पुल का बड़ा हिस्सा गिरा और 6 मजदूर मलबे के नीचे दब गए. मामले की सूचना मिलते ही राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है.
पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को लिखा पत्र, महाराष्ट्र को बताया शौर्य, सुधार और प्रगति का प्रतीक
महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर राज्य की जनता को शुभकामनाएं दीं.
घर में रुका, भरोसा जीता और फिर कर दी लाखों की ठगी! अंबाला में भगवा चोगा पहने बाबा आनंद गिरी महाराज की काली करतूत बेनकाब
Ambala Fraud Baba Case: हरियाणा में एक विधवा महिला ने यूपी के एक बाबा पर झांसा देकर लाखों रुपये कैश और सोने के जेवर हड़पने के आरोप लगाये हैं. महिला अंबाला की रहने वाली है. जिसके मुताबिक आरोपी धर्मगुरु महामंडलेश्वर योगी आनंद गिरी महाराज ने उसे केंद्र सरकार में नौकरी का झांसा देकर 10.5 लाख रुपये कैश और सोने के जेवर हड़प लिये.
स्वाति मालीवाल ने शेयर किया भगवंत मान का ये VIDEO, बोलीं- विधानसभा में नशे में पीकर भाषण दे रहे CM
Punjab CM Bhagwant Mann Alcohol Allegation: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर विधानसभा में नशे में आने का आरोप लग रहा. स्वाति मालीवाल ने उनका अल्कोहल टेस्ट कराने की मांग की.
मरीज नहीं, नशे का जखीरा! मंदसौर में एंबुलेंस बनी ‘स्मगलिंग वैन’, पुलिस ने ऐसे दबोचा तस्कर
मंदसौर के सीतामऊ थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक एम्बुलेंस से करीब 4 क्विंटल डोडाचूरा बरामद किया है.
Kolkata: बेहाला में सरकारी दस्तावेज़ों को जलाने पर बवाल, करोड़ो के टेंडर घोटाले के सबूत मिटाने का आरोप
कोलकाता के बेहाला में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर सरकारी दस्तावेज़ जलाने का आरोप लगा है, जिन्हें बीजेपी समर्थकों ने कथित तौर पर रंगे हाथों पकड़ लिया.
Catch the Rain 2026: जल संकट से जंग, दिल्ली सरकार का वर्षा जल संचयन को जन-आंदोलन बनाने का बड़ा ऐलान
Delhi Water Crisis: दिल्ली सरकार ने जल संकट से निपटने के लिए ‘Catch the Rain 2026’ अभियान शुरू किया है. CM रेखा गुप्ता द्वारा लॉन्च इस मुहिम का लक्ष्य मैस्कॉट के जरिए वर्षा जल संचयन को जन-आंदोलन बनाना और गिरते भू-जल स्तर को सुधारना है.







