Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

भगवान के दर पर भी डाका! कहीं गायब हुआ गुलाबी हीरा, तो कहीं सोने के बिस्कुटों पर हाथ साफ, अब राम मंदिर की बारी?

Ram Mandir Controversy: अखिलेश यादव ने आरोप लगाया है कि राम मंदिर में चढ़ावे के पैसों में घपला किया गया है. यह पहली बार नहीं है कि भारत के मंदिरों से पैसे गायब हुए हों. इससे पहले देश के कई प्रमुख मंदिरों से पैसों से लेकर सोने और हीरे के जेवरात गायब हो चुके हैं.

Ram Mandir Controversy

Ram Mandir Controversy

Ram Mandir Controversy: राम मंदिर को लेकर देश में राजनीति में हमेशा से हलचल मचती रही है. अखिलेश यादव के दान पात्रों और चढ़ावे के आरोपों में भले ही राजनीति हो, और उनका यह दांव आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर हो, लेकिन यह कहना कि देश के प्रमुख मंदिरों के दान-पात्रों और सोने-चांदी के जेवरातों की चोरी नहीं होती, यह सच्चाई से मुंह मोड़ लेने वाला है. भारत के मंदिरों में अकूत धन-दौलत और उसमें चोरियों का इतिहास बहुत पुराना है. ऐसे कई मामले सामने आए हैं जिसने करोड़ों लोगों की आस्था को रौंद दिया.

भारत के कई प्रमुख मंदिरों में चोरियां हो चुकी हैं. कई बार तो इन मामलों में सुप्रीम कोर्ट तक ने चिंता जाहिर की. हम आज भारत के कुछ प्रमुख मंदिरों से हुई चोरियों की जानकारी देंगे.

पद्मनाभस्वामी मंदिर से सोने और हीरे हो चुके हैं गायब

केरल के श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर में सुरक्षा की बड़ी चूक तब सामने आई जब मई 2026 में पुलिस की एक खुफिया रिपोर्ट लीक हुई. जिसमें बताया गया कि मंदिर में श्रद्धालुओं की तरफ से चढ़ाए गए 78 ग्राम सोने के बिस्कुट और सिक्के गायब हो गए हैं. इसके अलावा इस रिपोर्ट में बताया गया कि श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर के गर्भगृह से भगवान का बहुमूल्य हीरा जड़ित आभूषण जिसे वैरा नामा कहा जाता है, वह कई महीनों से गायब है. पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में यह भी बताया कि मंदिर में एक सोने का दीपक रखा गया था, उसे बिना किसी कागजी कार्रवाई के चांदी के दीपक से बदल दिया गया.

सबरीमाला मंदिर में भी लग चुकी है सेंध

दक्षिण भारतीय राज्य केरल के ही एक प्रमुख मंदिर सबरीमाला श्री अयप्पा मंदिर से 4.54 किलो सोना गायब हो गया. यह सोना भगवान की मूर्तियों पर सोने की परत चढ़ाने के लिए यूज होना था. जनवरी 2026 में मंदिर से 35 लाख रुपये के घी के पैकेट भी चोरी हो गया. हिंदू संगठनों को जब इस मामले की जानकारी हुई तो मामला बड़े स्तर पर उठाया गया. तब जाकर केरल हाईकोर्ट ने इस मामले की जांच के आदेश दिये.

तिरुपति बालाजी मंदिर से हुई करोड़ों की चोरी

आंध्र प्रदेश के तिरुपति बालाजी मंदिर में एक कर्मचारी पैसों की हेराफेरी कर रहा था, जिसे मंदिर प्रबंधन ने सीसीटीवी से पकड़ लिया. आरोप लगा कि इस मंदिर में 100 करोड़ रुपये से अधिक का घोटाला किया गया. इन पैसों को रियल एस्टेट में इनवेस्ट किया गया. इस मामले की जांच आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के आदेश पर अभी भी चल रही है. इसके अलावा बालाजी मंदिर के पूर्व मुख्य पुजारी पर एक बेशकीमती गुलाबी हीरा गायब करने का आरोप लग चुका है. गाहे-बगाहे आंध्र प्रदेश की राजनीति में इस मामले को कभी कभार उठा दिया जाता है. लेकिन हीरे का क्या हुआ? उसका आजतक कोई पता नहीं चल पाया.

ये भी पढ़ें- दुनिया ने परमाणु हथियारों पर उड़ा दिए अरबों डॉलर, भारत-चीन ने कितने जोड़े हथियार?

अब आते हैं राम मंदिर पर. सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने हाल ही में राम मंदिर में वित्तीय गड़बड़ी का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि राम मंदिर के दान पात्रों और चढ़ावे में चोरी किया जा रहा है. इस मामले ने उत्तर प्रदेश में सियासी बवाल खड़ा कर दिया है. इसके पक्ष और विपक्ष में भी तमाम तरह के तर्क दिये जा रहे हैं. लेकिन यह उतना ही सच है कि देश के मंदिर हमेशा से निशाने पर रहे हैं. यहां चढ़ने वाले चढ़ावे को कंट्रोल करने वाले लोग हमेशा से सवालों के घेरे में रहे हैं. हालांकि राम मंदिर में चोरी हुई है या नहीं यह तो वक्त बतायेगा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital