पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की 100वीं जयंती: पीएम मोदी ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि, बोले- ‘मिट्टी से जुड़े निडर जननेता’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की 100वीं जयंती पर उन्हें नमन किया. पीएम ने उन्हें मिट्टी से जुड़ा और निडर नेता बताते हुए युवाओं से उनके जीवन दर्शन को पढ़ने की अपील की.
पंजाब में किसानों का रेल रोको आंदोलन, FCI ने गेहूं खरीद नियमों में ढील की सिफारिश
Punjab Farmers Protest: गेहूं खरीद ठप होने के विरोध में किसानों ने रेल रोको आंदोलन का ऐलान किया है. किसानों का कहना है कि मंडियों में फसल पड़ी है लेकिन सरकारी खरीद नहीं हो रही.
मौसम का ‘यू-टर्न’: दिल्ली में फुहारों से राहत, तो कश्मीर में तूफान ने ढाया कहर; जानें अपने शहर का हाल
17 अप्रैल को देश भर में मौसम का विरोधाभास देखने को मिला. दिल्ली-NCR में बूंदाबांदी से गर्मी कम हुई, तो जम्मू-कश्मीर में तूफान ने भारी तबाही मचाई. यूपी-बिहार में लू का अलर्ट जारी है, जबकि पहाड़ों पर बर्फबारी की संभावना है.
केंद्र ने जारी की अधिसूचना, इस दिन से प्रभावी होगा महिला आरक्षण अधिनियम
Women Reservation Act: केंद्र सरकार ने महिला आरक्षण कानून की अधिसूचना जारी कर दी है. 16 अप्रैल 2026 से यह कानून प्रभावी होगा, जिसके तहत संसद और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33% सीटें आरक्षित होंगी.
मध्य प्रदेश के श्योपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसा: 4 महिलाओं की मौत, 22 से अधिक लोग घायल
MP News: श्योपुर जिले के विजयपुर क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चार महिलाओं की मौत हो गई और 22 से अधिक लोग घायल हो गए. सीएम मोहन यादव ने मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की.
प्रधानमंत्री मोदी को ‘मित्र’ मैक्रों ने किया फोन, पश्चिम एशिया के हालात और होमुर्ज पर की बात
PM Modi Macron phone call: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के बीच फोन पर बातचीत हुई, जिसमें पश्चिम एशिया के हालात और होर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा पर चर्चा की गई.
‘महिला आरक्षण अभी लागू करें’, लोकसभा में प्रियंका गांधी ने ऐसा क्यों कहा?
Priyanka Gandhi on Women Reservation Bill: लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पर चर्चा के दौरान प्रियंका गांधी ने सरकार से इसकी टाइमिंग पर सवाल उठाए. उन्होंने तंज करते हुए कहा कि अगर सब कुछ तैयार है तो इसे आज ही लागू किया जाना चाहिए.
पटना NEET छात्रा रेप कांड का आरोपी मनीष रंजन जेल से बाहर! कोर्ट ने दी बेल, बिलख उठे छात्रा के परिजन
Patna NEET Student Rape Case: पटना NEET छात्रा रेप और उसके बाद मौत मामले में पुलिस की गिरफ्त में आए शंभू गर्ल्स हॉस्टल के मालिक मनीष रंजन को जमानत मिल गई है. उन्हें गुरुवार को पटना सिविल कोर्ट ने डिफॉल्ट बेल दी है.
अमित शाह की ‘पॉलिटिकल क्लास’! समझाया 850 सीटों का पूरा फॉर्मूला, प्रियंका-वेणुगोपाल के दावों की उड़ाई धज्जियां
Special Parliament Session: संसद के विशेष सत्र में गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा सीटों के संभावित विस्तार को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने विपक्ष के दावों पर जवाब देते हुए 850 सीटों का गणित समझाया और कहा कि इससे राज्यों का प्रतिनिधित्व घटेगा नहीं बल्कि बढ़ेगा.
‘नशा, दहशत और वसूली…’;सीकर में अपराधियों की खैर नहीं, आईजी राहुल प्रकाश ने कहा- ‘अब सीधे कुर्क होगी संपत्ति’
जयपुर रेंज के आईजी राहुल प्रकाश ने सीकर में हुई हाई-लेवल क्राइम रिव्यू बैठक में साफ किया कि जिले में अब नशे और संगठित अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी.







