Bharat Express DD Free Dish

देश

UP Brahmin Vote Bank: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव यूपी की योगी सरकार पर लगातार हमला बोल रहे हैं. उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से इस सरकार को ठाकुरों (क्षत्रियों) की सरकार बता रहे हैं. अपने नैरेटिव को और ज्यादा धार देने के लिए हाल के दिनों में वो योगी सरकार से नाराज ब्राह्मण नेताओं को समाजवादी पार्टी में शामिल कर रहे हैं.

मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र में न्याय की गुहार लगाने ससुराल पहुंची महादलित महिला को पुलिस द्वारा बाल पकड़कर घसीटने और मारपीट करने का वीडियो वायरल हुआ है. डीएसपी ने जांच के आदेश दिए हैं.

UP News: सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शहीद सूबेदार मेजर सत्यवान का पार्थिव शरीर लेकर जा रही एंबुलेंस खड़े ट्रक में जा घुसी. हादसे में एंबुलेंस सवार चार लोगों की मौत हो गई.

BIGGEST DEFENCE DEAL IN INDIAN HISTORY: भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह ने घोषणा की है कि भारत 114 मल्टी-रोल फाइटर एयरक्राफ्ट (MRFA) की खरीद को अंतिम रूप देने वाला है. करीब 3.25 लाख करोड़ रुपये के इस सौदे के पूरा होने के बाद भारत के पास कुल 176 राफेल विमानों का विशाल बेड़ा होगा.

UP News: मेरठ में पति को दूसरी महिला के साथ मोमोज खाते देख पत्नी ने विरोध किया. आरोप है कि पति ने पत्नी को कार के बोनट पर लिटाकर करीब 100 मीटर तक गाड़ी दौड़ा दी.

Bihar MLC election 2026: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर हो चुनावों में महागठबंधन के भीतर तालमेल पूरी तरह से बिखरता नजर आ रहा है. राजद और कांग्रेस कई सीटों पर आमने-सामने हैं. ऐसे में अब लोग सवाल पूंछ रहे हैं कि आखिर चाहते क्या हो?

Chhapra News: सारण के एकमा स्थित परसागढ़ गांव में देर रात हुई हिंसक चाकूबाजी में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक की हालत नाजुक है. पुलिस आपसी रंजिश के एंगल से जांच कर रही है.

Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल में 8 साल की बच्ची से कथित मारपीट और गर्म चिमटे से दागने का मामला सामने आया है. डॉक्टर की पत्नी पर FIR, पति की भूमिका भी जांच के घेरे में.

UP News: गोरखपुर में सपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुर्सी को लेकर विवाद के बाद मारपीट और थप्पड़ का मामला सामने आया. संजय निषाद ने अखिलेश यादव से कार्रवाई की मांग करते हुए सपा कार्यालय के घेराव की चेतावनी दी है.

भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड के लिए राज्यसभा उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है. पार्टी ने पश्चिम बंगाल से तृणमूल कांग्रेस (TMC) छोड़कर आईं बंगाली अभिनेत्री और उत्तराखंड से दिनेश आर्य को चुनावी मैदान में उतारा है.