Bharat Express DD Free Dish

देश

Amit Shah: गृह मंत्री अमित शाह ने रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें नारी शक्ति और स्वाभिमान का प्रतीक बताया. 1564 में मुगलों से लड़ते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाली गोंडवाना की इस रानी के जीवन से युवाओं को प्रेरणा लेने का आह्वान किया गया.

पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक प्रेरणादायक संस्कृत सुभाषित साझा किया है, जो अच्छे इंसान और सच्चे मित्र के मूल गुणों को रेखांकित करता है. इस श्लोक में पवित्रता, त्याग, शौर्य, सुख-दुख में समभाव, उदारता और सच्चाई जैसे मानवीय मूल्यों को जीवन का अहम हिस्सा बताया गया है.

Premanand Maharaj News: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम में एक युवा साधक की रहस्यमय मृत्यु ने बहस छेड़ दी है. एक तरफ जहां महाराज के जीवन की सादगी और तपस्या अकाट्य है, वहीं दूसरी ओर उनके शिष्यों द्वारा खड़ी की गई भव्यता, सोशल मीडिया ग्लैमर और संपत्ति के खेल पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं.

भारतीय युवा कांग्रेस ने रायसीना रोड से जंतर-मंतर तक एक विशाल मशाल मार्च निकालकर प्रदर्शन किया. IYC ने जंतर-मंतर पर लगी पाबंदियों को हटाने और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की. पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब समेत कई कार्यकर्ता सड़क पर ही धरने पर बैठ गए.

स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर आज नई दिल्ली पहुंचे हैं. आज उनकी मुलाकात पीएम मोदी से होगी. इस दौरान व्यापार, निवेश, तकनीक, और सांस्कृतिक संबंधों पर बात होने की उम्मीद है.

दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में यमुना खादर के पास पुलिस और बिश्नोई गैंग के शूटरों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई. भजनपुरा में कारोबारी के घर फायरिंग करने वाले मोहम्मद कैफ और मोहम्मद जसीम को पुलिस ने दोनों तरफ से 26 राउंड गोलियां चलने के बाद धर दबोचा.

Weather Update Today: दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई के साथ ही पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और ठंड का दौर शुरू हो गया है, जिसका असर अब मैदानी इलाकों में भी दिखने लगा है. मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश और बिहार समेत 12 राज्यों में मौसम में बदलाव को लेकर अलर्ट जारी किया है.

एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक भी हैं, ने कोलकाता में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन किया; राष्ट्रीय एकता, सांप्रदायिक सौहार्द और 'विकसित भारत@2047' के संकल्प का दिया मंत्र। 'एक हिन्द-जय हिन्द' के नारों से गूंजा कोलकाता; जामिया हमदर्द के रजिस्ट्रार कर्नल ताहिर मुस्तफ़ा भी रहे मौजूद।

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी इवेंट्स मुंबई के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 'कारवां गीतों का... नीरज' कार्यक्रम में नीरज के लोकप्रिय गीतों और कविताओं की शानदार प्रस्तुतियां दी गईं. इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल, सीएमडी उपेंद्र राय समेत साहित्य, कला और सिनेमा जगत से जुड़े कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई कृषि संबंधी महत्वपूर्ण बैठक में किसान पहचान पत्र बनाने में तेजी लाई जाएगी, बाढ़ प्रभावित किसानों को मुआवजा मिलेगा और उर्वरक डीलरों की संभावित हड़ताल को लेकर चिंताओं का समाधान किया जाएगा.