Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

देश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के दौरान सोमनाथ मंदिर में पूजा की और एक भव्य ड्रोन शो देखा. उन्होंने श्री सोमनाथ ट्रस्ट की बैठक में मंदिर के विकास कार्यों की समीक्षा की और सन् 1026 के हमले के हजार साल पूरे होने पर इसे सभ्यता की हिम्मत का प्रतीक बताया.

बीजेपी सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने तेज प्रताप यादव की उस मांग को सिरे से खारिज कर दिया है जिसमें लालू प्रसाद यादव को भारत रत्न देने की बात कही गई थी. सिग्रीवाल ने दो टूक कहा कि भ्रष्टाचार के दोषियों को जेल मिलती है, देश का सर्वोच्च सम्मान नहीं.

Jharkhand Road Accident: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में मुसाबनी-घाटशिला मुख्य सड़क पर खड़ी ब्रेकडाउन हाइवा से स्कूटी टकराने पर चार युवक घायल हो गए. इलाज के दौरान तीन की मौत हो गई, जबकि एक की हालत नाजुक बनी हुई है.

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में 36 इनामी समेत कुल 63 माओवादियों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला लिया. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्र-राज्य के समन्वित प्रयासों का परिणाम बताया.

MP News: मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में गर्ल्स हॉस्टल से 10 दिन के भीतर दो छात्राएं लापता हो गईं. पुलिस ने तलाश के लिए विशेष टीमें गठित कर जांच शुरू कर दी है.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एन-कोर्ड की 9वीं बैठक में कहा कि ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई में निरंतर जागरूकता सबसे अहम है. उन्होंने 2029 तक रोडमैप तैयार करने और 2026 से तीन वर्षीय अभियान चलाने का आह्वान किया.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जयपुर में 8,000 से अधिक पुलिसकर्मियों को नियुक्ति पत्र सौंपे. उन्होंने कहा कि राजस्थान में अब सिफारिश नहीं बल्कि योग्यता के आधार पर युवाओं को नौकरी दी जा रही है और भजनलाल शर्मा सरकार ने पेपर लीक पर रोक लगाई है.

Tej Pratap Demand Bharat Ratna For Nitish-Lalu: जनशक्ति जनता दल प्रमुख तेज प्रताप यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव दोनों के लिए भारत रत्न देने की मांग की है. उन्होंने कहा कि दोनों नेता भाई जैसे रहे हैं और दोनों देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान के योग्य हैं.

New Delhi World Book Fair 2026: 53वें नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेले 2026 के उद्घाटन पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा प्रकाशन और पुस्तक व्यापार केंद्र बन चुका है. उन्होंने पढ़ने की संस्कृति, डिजिटल लाइब्रेरी और भारतीय भाषाओं को बढ़ावा देने पर जोर दिया.

गुजरात के प्रभास पाटन में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व 8 से 11 जनवरी तक आयोजित किया जा रहा है. उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में 72 घंटे का अखंड ओंकार नाद होगा.


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital