PM Modi on Pahalgam Attack Anniversary: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले को एक साल पूरा हो गया है. इस भावुक अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैसरन घाटी में जान गंवाने वाले 26 निर्दोष नागरिकों को याद करते हुए आतंकवाद के खिलाफ भारत के कड़े संकल्प को दोहराया है. पीएम मोदी ने स्पष्ट संदेश दिया कि भारत न तो कभी आतंक के आगे झुकेगा और न ही इन कायराना हरकतों को बर्दाश्त करेगा.
पीएम मोदी का भावुक करने वाला संदेश
प्रधानमंत्री ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि पिछले साल आज ही के दिन, पहलगाम में हुए भयानक आतंकी हमले में जान गंवाने वाले निर्दोष लोगों को हम याद कर रहे हैं. उन्हें कभी भुलाया नहीं जाएगा. मेरी संवेदनाएं उन शोक-संतप्त परिवारों के साथ हैं, जो इस अपार क्षति का सामना कर रहे हैं. एक राष्ट्र के रूप में, हम दुख और संकल्प की इस घड़ी में एकजुट होकर खड़े हैं.
Remembering the innocent lives lost in the gruesome Pahalgam terror attack on this day last year. They will never be forgotten. My thoughts are also with the bereaved families as they cope with this loss.
As a nation, we stand united in grief and resolve. India will never bow to…
— Narendra Modi (@narendramodi) April 22, 2026
वो काला दिन: जब लहूलुहान हुई थी बैसरन घाटी
याद दिला दें कि 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम की खूबसूरत बैसरन घाटी में घूमने आए सैलानियों पर आतंकियों ने घात लगाकर हमला किया था. आतंकियों की क्रूरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उन्होंने लोगों से उनका नाम और धर्म पूछकर, महिलाओं और बच्चों के सामने ही निर्दोषों को गोलियों से भून दिया था. इस हमले में 26 बेगुनाह लोगों की मौत हो गई थी, जिसके बाद पूरे देश में आक्रोश की लहर दौड़ गई थी.
न्याय की गूंज: सिंदूर से लेकर ऑपरेशन महादेव
भारत ने इस हमले का बदला लेने में देर नहीं की. प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना ने आतंकवाद के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाते हुए दो बड़े सैन्य अभियानों को अंजाम दिया:
ऑपरेशन सिंदूर: हमले के तुरंत बाद सेना ने पाकिस्तान और PoK में छिपे आतंकियों के नौ ठिकानों को तबाह कर दिया, जिसमें 100 से अधिक आतंकी मारे गए.
ऑपरेशन महादेव: 28 जुलाई 2025 को सेना ने उस विशेष आतंकी दस्ते को ढूंढ निकाला और ढेर कर दिया, जो सीधे तौर पर पहलगाम हमले के लिए जिम्मेदार था.
यह भी पढ़ें: कौन है 1,825 करोड़ रुपये GST घोटाले का मास्टरमाइंड कपिल चुग? DGGI ने गिरफ्तारी के लिए रचा खास जाल
संकल्प की जीत
आज हमले की पहली बरसी पर कश्मीर से कन्याकुमारी तक उन मासूमों को याद किया जा रहा है. सरकार और सुरक्षा एजेंसियों ने साफ कर दिया है कि घाटी में शांति बहाली के प्रयासों को किसी भी कीमत पर रुकने नहीं दिया जाएगा. पीएम मोदी का यह बयान उस समय आया है जब भारत वैश्विक मंचों पर भी आतंकवाद के खिलाफ अग्रणी भूमिका निभा रहा है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




