Urdu Conclave 2026

सावन की बारिश बनी आफत! पहलगाम के पास टूटा अहम पुल, प्रशासन ने जारी की सख्त ट्रैवल एडवाइजरी

Pahalgam Cloudburst: सोमवार शाम बटकूट क्षेत्र में बादल फटने के बाद अचानक बाढ़ आ गई. देखते ही देखते पानी का तेज बहाव रिहायशी इलाकों की ओर बढ़ गया. अचानक आई इस बाढ़ की चपेट में आने से पहलगाम के पास लंगनाई पुल का बड़ा हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.

Pahalgam Cloudburst

Pahalgam Cloudburst

रिपोर्ट- रईस अहमद


Pahalgam Cloudburst: सावन की तेज बारिश जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में मुसीबत बनकर बरस रही है. सोमवार शाम बटकूट क्षेत्र में बादल फटने के बाद अचानक बाढ़ आ गई. देखते ही देखते पानी का तेज बहाव रिहायशी इलाकों की ओर बढ़ गया. अचानक आई इस बाढ़ की चपेट में आने से पहलगाम के पास लंगनाई पुल का बड़ा हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.

पुल को नुकसान पहुंचने के बाद पहलगाम की ओर जाने वाले दोनों मुख्य रास्तों पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है. अनंतनाग-पहलगाम रोड और डुचनीपोरा रोड सोमवार शाम से ही प्रभावित हैं. पहलगाम जाने के रास्ते बंद होने के कारण स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

तेज बहाव ने पुल को किया कमजोर

अचानक आए बाढ़ के तेज बहाव ने पुल को कमजोर कर दिया. इसके बाद ऐशमुकाम-पहलगाम रोड पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया. प्रशासन ने एहतियात के तौर पर इस रास्ते पर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही अस्थायी रूप से बंद कर दी है.

Pahalgam Cloudburst

घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन और संबंधित विभागों की टीमें मौके पर पहुंचीं. इंजीनियरों और अधिकारियों की टीम पुल को हुए नुकसान का आकलन कर रही है. मरम्मत का काम शुरू करने की तैयारी भी की जा रही है, लेकिन रास्ता कब तक खुल पाएगा, इसे लेकर फिलहाल कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है.

ये भी पढ़ें- दतिया और बांकीपुर में खलबली: जीतू पटवारी ने CM को लिखा पत्र, अनंत सिंह ने बताई किसकी जीत?

लिद्दर नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी

अचानक आई बाढ़ के कारण लिद्दर नदी और आस-पास की जलधाराओं के जलस्तर में भी तेजी से बढ़ोतरी हुई है. जिससे कई जगहों पर बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई और स्थानीय लोगों व पर्यटकों में दहशत फैल गई.
अधिकारियों ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे प्रभावित रास्ते का इस्तेमाल न करें, जब तक कि इसे यात्रा के लिए सुरक्षित घोषित न कर दिया जाए.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read