Colombo Flight: पहलगाम आतंकी हमले से जुड़े एक संदिग्ध के देश से भागने की सूचना मिलने के बाद सतर्कता बढ़ा दी गई. जानकारी के अनुसार, संदिग्ध चेन्नई से श्रीलंका के कोलंबो जा रही फ्लाइट में सवार था.
इस अलर्ट के बाद जब श्रीलंकन एयरलाइंस की फ्लाइट कोलंबो के बंडारनायके अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (Bandaranaike International Airport) पर पहुंची, तो वहां पहुंचते ही विमान की पूरी सुरक्षा जांच की गई. यह कार्रवाई चेन्नई एरिया कंट्रोल सेंटर से मिली सूचना के आधार पर की गई, जिसमें कहा गया था कि फ्लाइट में भारत में वांछित एक संदिग्ध सवार हो सकता है.
फिलहाल श्रीलंकाई अधिकारियों और जांच एजेंसियों द्वारा मामले की जांच की जा रही है. संदिग्ध की पहचान और उसकी मौजूदगी की पुष्टि की कोशिशें जारी हैं.
ये भी पढ़ें: भारत आतंकवादियों और उनके समर्थकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करेगा: प्रधानमंत्री मोदी
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


