Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Kushinagar News: भीषण अग्निकांड में महिला और बच्चों समेत एक ही परिवार के सात लोगों की दर्दनाक मौत

Kushinagar News: एक ही परिवार के इतने लोगों की मौत होने की खबर से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई.

Fire

सांकेतिक तस्वीर

Kushinagar News: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आ रही है. मिली जानकारी के अनुसार एक भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत हो गई है. दिल दहला देने वाली यह घटना जिले के रामकोला थानाक्षेत्र के माघी मठिया गांव की बताई जा रही है. घटना की सूचना पाकर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गई है. वहीं फायर बिग्रेड की गाड़ी के विलंब से पहुंचने पर लोगों में आक्रोश भी है.

 मरने वालों में महिला, बच्चे और बुजुर्ग

मिली जानकारी के अनुसार माघी मठिया निवासी शेर मोहम्मद पैर से दिव्यांग है. ऑटो चलाकर ही वह अपनी आजीविका चलाता है. घर में उसकी पत्नी के अलावा बच्चें और दादा-दादी रहते थे. दोपहर में घर के बाकि सदस्य घर के अंदर सो रहे थे. तभी भीषण आग लग गई और परिवार के 7 लोगों की मौत हो गई. चार बच्चों सहित 7 लोग इस अग्निकांड का शिकार हुए हैं. वहीं अन्य की दो की हालत गंभीर बताई जा रही है.

घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश

एक ही परिवार के इतने लोगों की मौत होने की खबर से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई. हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है. वहीं अग्निशमन विभाग के दस्ते के लेट से पहुंचने को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी देखी जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार मरने वाले चार बच्चे और उनकी मां की मौत घर पर ही हो गयी थी. उनकी चीख पुकार सुनने के बाद आस पड़ोस के लोग उनको बचाने कि लिए दौड़े भागे चले आए और पानी से आग बुझाने की कोशिश करने लगे. वहीं इस घटना में दोनों बुजुर्ग सदस्यों की मौत अस्पताल में हुई है.

इसे भी पढ़ें: सपा विधायक की गुंडई, थाने में भाजपा उम्मीदवार के पति से की मारपीट, वीडियो वायरल

मौके पर पहुंचे डीएम और एसपी

घटना की सूचना पाकर कुशीनगर के जिलाधिकारी रमेश रंजन, पुलिस अधीक्षक और कई अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे है. डीएम रमेश रंजन ने पीड़ित परिवार को प्रति व्यक्ति 4-4 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है. आग कैसे लगी इसका भी पता लगाया जा रहा है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital