Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

पाक-चीन में क्या खिचड़ी पक रही है? शहबाज शरीफ से मिले चीनी राजदूत, विदेश मंत्री वांग यी की भी हुई थी बातचीत

पाक पीएम शहबाज शरीफ से चीनी राजदूत जियांग जैडॉन्ग ने मुलाकात की. मीडिया में पाक चीन के गठजोड़ की चर्चा हो रही है

shahbaz sharif

पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ.

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की शुक्रवार को चीनी राजदूत जियांग जैडॉन्ग के साथ मुलाकात हुई. इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव पर विस्तार से चर्चा की.

चीनी राजदूत ने भारत और पाकिस्तान से संयम बरतने और मतभेदों को बातचीत के जरिए सुलझाने की अपील की. चीन ने हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की निष्पक्ष जांच की मांग की है.

22 अप्रैल को पहलगाम में हुए इस आतंकी हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी. चीन ने इस हमले की कड़ी निंदा की थी. शहबाज शरीफ ने चीन के इस रुख की सराहना करते हुए कहा कि पाकिस्तान दक्षिण एशिया में शांति बनाए रखने के लिए सभी पक्षों के साथ मिलकर काम करने को तैयार है.

इससे पहले पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने भी चीनी विदेश मंत्री वांग यी के साथ फोन पर बातचीत की थी और उन्हें क्षेत्रीय हालात की जानकारी दी थी.

ये भी पढ़ें: दुनिया की 5वीं सबसे ऊंची चोटी पर तिरंगा: Mount Makalu फतह कर ITBP ने रचा इतिहास, अन्नपूर्णा पर भी सफल चढ़ाई

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital