Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

पाकिस्तान में खौफ! पहलगाम हमले के बाद संसद का आपात सत्र, राष्ट्रपति जरदारी ने आधी रात को जारी किया आदेश

पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान में खौफ! राष्ट्रपति जरदारी ने संसद का आपात सत्र बुलाया. भारत-पाक तनाव और सिंधु जल संधि पर चर्चा होगी. भारत ने हमले को युद्ध जैसा कृत्य बताया.

Pakistan Emergency Parliament

पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने बुलाया संसद का आपात सत्र.

Pakistan Emergency Parliament: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है. इस बीच, पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने शनिवार देर रात बड़ा फैसला लेते हुए संसद (नेशनल असेंबली) का आपात सत्र (Pakistan Emergency Parliament) बुलाने का ऐलान किया. यह सत्र सोमवार, 5 मई 2025 को शाम 5 बजे इस्लामाबाद के संसद भवन में होगा.

पाकिस्तान सरकार के आधिकारिक बयान के अनुसार, “राष्ट्रपति ने इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ पाकिस्तान के संविधान के अनुच्छेद 54 की धारा (1) के तहत अपनी शक्तियों का उपयोग करते हुए नेशनल असेंबली की बैठक बुलाई है.”

विशेष सत्र में क्या होगा?

रिपोर्ट्स के अनुसार, इस सत्र में भारत और पाकिस्तान के बीच बिगड़ते राजनयिक संबंधों पर मुख्य रूप से चर्चा होगी. विशेष रूप से भारत के सिंधु जल संधि (IWT) को निलंबित करने के हालिया फैसले पर फोकस रहेगा. पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, सरकार नेशनल असेंबली में भारत की इस कार्रवाई की “कड़ी निंदा” करने वाला प्रस्ताव पेश करने की तैयारी कर रही है.

पहलगाम हमले से बढ़ा तनाव

यह आपात सत्र ऐसे समय में बुलाया गया है जब भारत ने पाकिस्तान पर आतंकियों को समर्थन देने का गंभीर आरोप लगाया है और जवाबी कार्रवाई की मांग तेज हो गई है. पहलगाम आतंकी हमले में 25 पर्यटकों सहित 26 लोगों की गोली मारकर हत्या की गई थी. इस हमले को अंजाम देने वाले दो आतंकी पाकिस्तान से आए थे. भारत सरकार ने इसे “युद्ध जैसा कृत्य” करार देते हुए कड़ा रुख अपनाया और चेतावनी दी कि इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

पाकिस्तान में बेचैनी

पहलगाम हमले के बाद से पाकिस्तान में घबराहट का माहौल है. वहां लगातार उच्च स्तरीय बैठकों का दौर चल रहा है. संसद का आपात सत्र बुलाया जाना इस बात का संकेत है कि पाकिस्तान इस बार पहले से कहीं अधिक दबाव और खौफ में है.

ये भी पढ़ें: नहीं होगी गोला बारूद की कमी! भारत-पाक तनाव के बीच गोला बारूद निर्माता कंपनी के कर्मचारियों की छुट्टी रद्द

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital