Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Operation Sindoor: डोभाल के बयान से बौखलाया पाकिस्तान, अंतर्राष्ट्रीय नियमों की दी दुहाई

भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोभाल (Ajit Doval) की ओर से ‘ऑपरेशन सिंदूर’ (Operation Sindoor) की सफलता पर दिए गए बयान से पाकिस्तान (Pakistan) तिलमिला उठा है.

Operation Sindoor

अजित डोभाल

भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोभाल (Ajit Doval) की ओर से ‘ऑपरेशन सिंदूर’ (Operation Sindoor) की सफलता पर दिए गए बयान से पाकिस्तान (Pakistan) तिलमिला उठा है. डोभाल ने शुक्रवार को पहली बार पाकिस्तान की बखिया उधेड़ते हुए कहा कि भारत (India) ने पाकिस्तान के भीतर मौजूद नौ आतंकी ठिकानों (Terrorist Hideouts) को बेहद सटीक तरीके से निशाना बनाया और इस दौरान एक भी चूक नहीं हुई. उन्होंने कहा कि ऑपरेशन मात्र 23 मिनट में पूरा हुआ और इसका आधार पूरी तरह खुफिया जानकारी थी. अब पाकिस्तान के हुक्मरान भारतीय एनएसए के इस खुलासे पर बौखला गए हैं.

डोभाल ने विदेशी मीडिया को दी थी चुनौती

दरअसल, डोभाल ने विदेशी मीडिया (Foreign Media) को चुनौती देते हुए कहा था कि अगर भारत को नुकसान पहुंचा है, तो एक भी फोटो, एक भी सैटेलाइट इमेज दिखा दें. यहां तक कि एक शीशा भी टूटा हो तो बताएं. हम जानते थे कौन कहां है और हमने उसी जगह को निशाना बनाया। हमसे कोई चूक नहीं हुई.

डोभाल के बयान से बौखलाया पाकिस्तान

डोभाल के इस बयान के बाद पाकिस्तान में खलबली मच गई. पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर डोभाल के बयान को ‘तोड़फोड़ और झूठ से भरा हुआ’ करार दिया. इसके साथ ही पाकिस्तान ने भारत पर संप्रभुता के उल्लंघन और अंतरराष्ट्रीय कानूनों की धज्जियां उड़ाने का आरोप लगाया.

पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता का बयान

पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता शफकत अली खान (Shafqat Ali Khan) ने कहा कि डोभाल का बयान एक जानबूझकर किया गया झूठा प्रचार है. यह जिम्मेदार कूटनीति के सभी मानकों का उल्लंघन है. भारत का इस तरह सैन्य हमले पर घमंड करना संयुक्त राष्ट्र चार्टर का गंभीर उल्लंघन है.

साथ ही यह भी आरोप लगाया गया कि भारत ने जिन लक्ष्यों को आतंकी ठिकाने बताया, वो असल में आम नागरिकों के इलाके थे और वहां नागरिकों की मौतें हुईं. शफकत अली खान ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को अब इसे गंभीरता से लेना होगा. अगर लगाम नहीं लगाई गई, तो हम इसके परिणाम देख चुके हैं.

-भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital