Palghar Gas Leak: महाराष्ट्र के पालघर में बड़ा हादसा हो गया है. गैस लीक होने की वजह से 4 लोगों की मौत हो गई है वहीं 2 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार पालघर में मौजूद एक फैक्ट्री से नाइट्रोजन गैस लीक होने लगी. जिसकी वजह से वहां काम कर रहे कर्मचारी चपेट में आ गए.
जानकारी के मुताबिक ये हादसा मुंबई से सटे पालघर जिले के तारापुर-बोईसर इंडस्ट्रियल एरिया में हुआ है. जहां एक दवा कंपनी में नाइट्रोजन गैस लीक हो गई. जिसकी चपेट में आने से 4 लोगों की मौत हो गई और 2 लोगों की हालत गंभीर है.
गुरुवार दोपहर हुआ हादसा
पालघर जिला आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख विवेकानंद कदम ने मीडिया को जानकारी दी है कि ये हादसा 21 अगस्त दिन गुरुवार की दोपहर को हुआ. जहां कंपनी के एक यूनिट में नाइट्रोजन गैस लीक हो गई. इस हादसे में 6 लोग प्रभावित हुए. जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां शाम 6 बजे के करीब 4 लोगों की मौत हो गई. वहीं 2 मजदूरों का इलाज चल रहा है. दोनों गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे हैं.
ये भी पढ़ें- मथुरा श्री कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद से जुड़े मामले में हाईकोर्ट में अहम सुनवाई आज
फायर फाइटिंग टीम ने पाया रिसाव पर काबू
मृतकों की पहचान कल्पेश राउत, बंगाली ठाकुर, धीरज प्रजापति और कमलेश यादव के रूप में हुई है. वहीं घायलों में रोहन शिंदे और निलेश हाडल हैं. फिलहाल फायर फाइटिंग टीम ने गैस रिसाव को काबू कर लिया है.
पालघर पुलिस ने अपने बयान में बताया है कि दम घुटने से 4 लोगों की मौत हुई है. ये सभी दवा फैक्ट्री में काम करते थे. फैक्ट्री में ही नाइट्रोजन गैस रिसाव हुआ जिसकी वजह से ये हादसा हुआ. फिलहाल पुलिस ने गवाहों से बयान लेकर मामला दर्ज कर लिया है.
– भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
