Bharat Express DD Free Dish

दावत में खाना खाते ही मच गई चीख-पुकार! 200 से ज्यादा लोग बीमार, राजस्थान के पाली में मचा हड़कंप

Pali Food Poisoning: राजस्थान के पाली जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां समारोह में दावत का खाना खाने के बाद कई लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ गई. करीब 200 से ज्यादा लोगों की तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आई है. देर रात हुई इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

pali-rajasthan-food-poisoning-over-two-hundred-people-fall-ill-feast

पाली में दावत में खाना खाते ही मच गई चीख-पुकार (इमेज-Bharat Express)

Pali Food Poisoning: राजस्थान के पाली जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां समारोह में दावत का खाना खाने के बाद कई लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ गई. करीब 200 से ज्यादा लोगों की तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आई है. देर रात हुई इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. शुरुआती जानकारी के मुताबिक आशंका है कि इन लोगों को फूड पॉइजनिंग हुई है.

मामला पाली में छीपा समाज के एक संभ्रांत व्यक्ति नेनजी छीपा के यहां आयोजित दावत का है. समारोह में आसपास के इलाकों से सैकड़ों लोग शामिल होने पहुंचे थे. लोगों ने वहां खाना खाया, लेकिन इसके बाद कई लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी.

खाना खाने के बाद उल्टी-दस्त की शिकायत

बताया जा रहा है कि दावत में खाना खाने के बाद लोगों को उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत होने लगी. देर रात करीब 12 बजे स्थिति बिगड़ने पर बीमार लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया. अब तक 200 से अधिक लोगों के प्रभावित होने की खबर है.

Pali Food Poisoning

मरीजों की बढ़ती संख्या के बीच उन्हें पाली के तीन अस्पतालों में भर्ती कराया गया. इनमें राजकीय बांगड़ अस्पताल, श्रीराम अस्पताल और जन अस्पताल शामिल हैं. कई मरीजों का इलाज जारी है.

प्रशासन मौके पर पहुंचा

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया. पाली के डिप्टी मेयर भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया. शुरुआती जांच में फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई जा रही है.

ये भी पढ़ें- अमेरिका के दबाव में पलटा पाकिस्तान? जनरल मुनीर का नया पैंतरा देख भारतीय कूटनीति हलकों में मची हलचल

फिलहाल बड़ी संख्या में लोगों की तबीयत बिगड़ने से इलाके में चिंता का माहौल है. दावत में परोसे गए खाने के बाद इतने लोगों के बीमार पड़ने की वजह को लेकर स्थिति स्पष्ट होने का इंतजार है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read