Bharat Express DD Free Dish

दगा दे गया हेलिकॉप्टर! बाल-बाल बचीं पंकजा मुंडे, कैसे टला हादसा?

Pankaja Munde Helicopter Glitch: पंकजा मुंडे के हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी आने से उड़ान रोकी गई. पायलट की सूझबूझ से हादसा टल गया है. उनके लातूर जाते समय हुई घटना हुई है.

Pankaja Munde Helicopter Glitch

फाइल फोटो

Pankaja Munde Helicopter Glitch: छत्रपति संभाजीनगर/लातूर: महाराष्ट्र में जिला परिषद चुनाव (Zilla Parishad Election) के प्रचार के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है. भाजपा की वरिष्ठ नेता और पर्यावरण मंत्री पंकजा मुंडे (Pankaja Munde) के हेलिकॉप्टर में आज तकनीकी खराबी आ गई. गनीमत रही कि पायलट ने उड़ान भरने से ठीक पहले इस खराबी को भांप लिया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया. इस घटना के बाद पंकजा मुंडे के समर्थक चिंता में है.

कैसे टला हादसा?

जानकारी के मुताबिक, पंकजा मुंडे मराठवाड़ा दौरे पर हैं और आज उन्हें लातूर जिले में कई जनसभाओं को संबोधित करना था. इसके लिए वे छत्रपति संभाजीनगर (औरंगाबाद) हवाई अड्डे से हेलिकॉप्टर के जरिए लातूर के लिए निकलने वाली थीं. जैसे ही हेलिकॉप्टर उड़ान भरने के लिए तैयार हुआ, पायलट को तकनीकी गड़बड़ी का आभास हुआ. सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए पायलट ने तुरंत उड़ान रद्द कर दी.

पंकजा मुंडे (Pankaja Munde) सुरक्षित हैं

कार्यकर्ताओं को परेशानी न हो, इसके लिए तुरंत दूसरे हेलिकॉप्टर की व्यवस्था की गई है, जिससे वे लातूर के लिए रवाना होंगी. हालांकि, इस वजह से उनकी सभाओं के समय में थोड़ा बदलाव हुआ है. वहीं नेताओं के हेलीकॉप्टर सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त सुरक्षा बरती जा रही है.

जब गलत जगह उतर गया था चॉपर

यह पहली बार नहीं है जब पंकजा मुंडे के हवाई सफर में विघ्न पड़ा हो. इससे पहले नवंबर 2024 में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान भी एक अजीबोगरीब घटना हुई थी. उस समय नासिक में पायलट ने गलत अक्षांश-रेखांश (Coordinates) दर्ज कर दिए थे. पंकजा मुंडे को सिडको (नासिक) के संभाजी स्टेडियम पहुंचना था, लेकिन हेलिकॉप्टर निफाड के सायखेड़ा में उतर गया था. उस वक्त कार्यकर्ता घंटों तक सिडको में उनका इंतजार करते रह गए थे.

ये भी पढ़ें: ‘पीएम मोदी से दोस्ती और सम्मान में…’ डोनाल्ड ट्रंप ने क्यों घटाया भारत का टैक्स? चीन, बांग्लादेश से आगे निकला भारत

कुछ दिन पहले हुई है अजित पवार की मौत

आज की घटना में पायलट की सतर्कता ने किसी भी अनहोनी को होने से पहले ही रोक दिया. पंकजा मुंडे (BJP Leader Pankaja Munde) के कार्यालय ने पुष्टि की है कि वे अपनी सभी निर्धारित सभाओं में हिस्सा लेंगी. कुछ समय पहले क्रैश हुए अजित पवार के प्लेन क्रैश के बाद ऐसी खबरों नेताओं के समर्थकों को गंभीर कर देते हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read