देश

Punjab: …पकड़ा गया भगोड़े अमृतपाल सिंह का दाहिना हाथ पप्पलप्रीत, पुलिस ने होशियारपुर से किया गिरफ्तार, खुलेंगे राज

Pappalpreet: खालिस्तानी नेता अमृतपाल काफी लंबे समय से फरार चल रहा है. पुलिस उसको पकड़ने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है. इस बीच पंजाब पुलिस और स्पेशल टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह के करीबी पप्पलप्रीत सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, अमृतपाल सिंह 18 मार्च से फरार चल रहा है जिसकी तलाश पंजाब से बाहर अन्य राज्यों में भी की जा रही है. कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर पप्पलप्रीत की अमृतपाल के साथ एनर्जी ड्रिंक पीते हुए फोटो वायरल हई थी.

पुलिस को अब उम्मीद है कि पप्पलप्रीत के गिरफ्तार होने के बाद अमृतपाल को गिरफ्तार करने में मदद मिलेगी. पूछताछ में वह भगौड़े अमृतपाल के गहरे राज खोल सकता है.

होशियारपुर से पुलिस ने किया गिरफ्तार

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पप्पलप्रीत सिंह को होशियारपुर से गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि स्पेशल सेल और पंजाब पुलिस ने बड़ा ऑपरेशन चलाकर  उसे गिरफ्तार किया है. हालांकि पंजाब पुलिस ने इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है. बता दें कि पप्पलप्रीत सिंह अमृतपाल का करीबी है. ऐसे में अब उसकी गिरफ्तारी से पुलिस को अमृतपाल से जुड़ी कई बड़ी जानकारी मिल सकती हैं. जालंधर से फरारी के बाद से लगातार पप्पलप्रीत अमृतपाल के साथ था. इसके बाद होशियार पुर में दोनों ने अलग अलग रास्ते ले लिए थे. पुलिस ने पप्पलप्रीत को होशियापुर से गिरफ्तार किया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दावा कर कहा गया कि, पप्पलप्रीत का पाकिस्तान के आईएसआई से सीधे संपर्क था.

यह भी पढ़ें-  Air India की फ्लाइट में यात्री ने की मारपीट, क्रू के दो सदस्यों को आई गंभीर चोटें, वापस दिल्ली लौटानी पड़ी फ्लाइट

अमृतपाल के पाकिस्तान भागने की मिली थी सूचना

इससे पहले जानकारी सामने आयी थी कि वह पाकिस्तान भागने की फिराक में है. पुलिस को गुप्तचर विभाग से सूचना मिली थी कि अमृतपाल किसी सीमांत गांव में छिपकर बैठ सकता है और मौका मिलते ही वह सीमा पार पाकिस्तान में दाखिल हो सकता है. इस इनपुट के बाद सीमावर्ती इलाकों में चौकसी बढ़ा दी गई है. अटारी, अजनाला से लेकर बाबा बकाला के इलाकों में चौकसी बढ़ा दी गई है. इन इलाकों में नाकाबंदी मजबूत कर दी गई है और बीएसएफ के साथ-साथ आरएएफ की मदद भी ली जा रही है.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

4 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

4 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

4 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

4 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

5 hours ago