होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
भारतीय रेल (फाइल फोटो)
India Longest Train: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने 15 अगस्त को भारत की सबसे लंबी ट्रेन शुरू की. इस ट्रेन में 6 इंजन लगे हैं और 295 वैगन जुड़े हुए हैं. यह ट्रेन 3.5 किलोमीटर लंबी है. यह एक मालगाड़ी है, जिसका नाम सुपर वासुकी है और यह 25,962 टन वजन लेकर चल सकती है.
सुपर वास्की ट्रेन को लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्वीट कर कहा कि सुपर वासुकी भारत की सबसे लंबी लोडेड ट्रेन है, जिसमें 6 इंजन लगे हुए हैं और 295 वैगन भी जुड़े हुए हैं. रेल मंत्री ने इसकी अन्य खूबियों की जानकारी दी है. साथ ही इस ट्रेन के कोठारी रोड से गुजरने का वीडियो भी शेयर किया है. आइए जानते हैं कि सुपर वासुकी ट्रेन की और क्या विशेषताएं हैं.
इस ट्रेन को भारतीय रेलवे ने 15 अगस्त को शुरू किया था. इस ट्रेन को मालगाड़ियों के पांच रेक मिलाकर बनाया गया है. अधिकारियों के अनुसार, सुपर वासुकी द्वारा लाए गए कोयले की मात्रा पूरे दिन के लिए 3,000 मेगावाट के बिजली संयंत्र में आग लगाने के लिए पर्याप्त है. यह 90 डिब्बों वाली मालगाड़ी की क्षमता से तीन गुना अधिक है. यह एक बार में 9,000 टन कोयला ले जा सकता है.
इस ट्रेन की खासियत है कि यह महज 11.20 घंटे में 267 किमी की दूरी तय करती है. वहीं, इस ट्रेन की रफ्तार भी सामान्य मालगाड़ियों से ज्यादा है. यह ट्रेन बहुत तेज चलती है. रेल मंत्री ने इस ट्रेन की खासियत बताते हुए कहा कि इससे माल ढुलाई के मामले में काफी राहत मिलेगी.
आपको बता दें कि भारत के विकास में रेलवे की बड़ी भूमिका है. इससे न केवल लोगों का आवागमन सुगम हो गया है, बल्कि एक स्थान से दूसरे स्थान तक सामान पहुँचाना भी आसान हो गया है. विकास को गति देने के लिए देश भर में मालगाड़ी ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है.
1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…
Pawan Hangman on Saurabh Rajput murder convicts death sentence: मेरठ के सौरभ 'नीला ड्रम' हत्याकांड…
Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…
मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…
उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…
दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…