Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Bihar Violence: अमित शाह ने बिहार के गवर्नर से की बात, राज्य में और अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती करेगा केंद्र

Bihar Violence News: रामनवमी पर निकाली गई शोभा यात्रा के दौरान बिहार के सासाराम और बिहार शरीफ में सांप्रदायिक हिंसा भड़क उठी थी. पुलिस ने सासाराम और बिहार शरीफ में सांप्रदायिक हिंसा के संबंध में शनिवार तक 45 लोगों को गिरफ्तार किया था.

Bihar Violence

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

Edited by Nitish Pandey

Bihar Violence: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार में सांप्रदायिक हिंसा की घटनाओं पर रविवार को चिंता व्यक्त की और स्थिति का जायजा लेने के लिए राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से बात की. सूत्रों ने यह जानकारी दी. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने हिंसा से पैदा हुई स्थिति से निपटने में राज्य प्रशासन की मदद करने के लिए बिहार में अतिरिक्त अर्द्धसैन्य बलों को भेजने का फैसला किया है. बिहार सरकार के अनुरोध के बाद अतिरिक्त बलों को भेजा जाएगा.

सूत्रों ने कहा, ‘‘गृह मंत्री ने बिहार के राज्यपाल से बात की और स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने राज्य में हिंसा पर चिंता भी व्यक्त की.’’ ऐसी जानकारी है कि राज्यपाल ने शाह को राज्य में मौजूदा हालात की जानकारी दी.

गौरतलब है कि रामनवमी पर निकाली गई शोभा यात्रा के दौरान बिहार के सासाराम और बिहार शरीफ में सांप्रदायिक हिंसा भड़क उठी थी. पुलिस ने सासाराम और बिहार शरीफ में सांप्रदायिक हिंसा के संबंध में शनिवार तक 45 लोगों को गिरफ्तार किया था.

दोनों शहरों में सांप्रदायिक हिंसा में कई वाहनों, मकानों और दुकानों को आग के हवाले कर दिया गया था। हिंसा में कई लोग घायल हुए थे.

सासाराम में जिला प्रशासन ने फिर से झड़प होने के बाद शुक्रवार दोपहर को निषेधाज्ञा आदेश लागू कर दिया था. यही नहीं, गृह मंत्री ने रविवार को सासाराम का अपना प्रस्तावित दौरा रद्द कर दिया था.

ये भी पढ़ें: Bihar: सासाराम के बाद अब गृह मंत्री अमित शाह का पटना कार्यक्रम भी रद्द, प्रदेश में शुरू हुई सियासत, बीजेपी का आरोप- जानबूझकर रोकी गई रैली

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश प्रमुख सम्राट चौधरी ने मौर्य राजवंश के सम्राट अशोक की जयंती का जश्न मनाने के लिए सासाराम में प्रस्तावित कार्यक्रम के रद्द होने के लिए बिहार की नीतीश कुमार सरकार को जिम्मेदार ठहराया था. शाह निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रविवार को नवादा में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital