Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

मैं विपक्ष का नेता हूं, लेकिन मुझे बोलने नहीं दिया जा रहा: राहुल गांधी

संसद के मानसून सत्र की शुरुआत हंगामे के साथ हुई. विपक्षी दलों ने ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम हमले को लेकर सदन में चर्चा की मांग की, जिससे लोकसभा की कार्यवाही दो बार स्थगित करनी पड़ी. केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि सरकार सार्थक चर्चा के लिए तैयार है.

मानसून सत्र

मानसून सत्र

संसद का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो गया है. पहले ही दिन हंगामे की वजह से सदन की कार्यवाही को बार-बार स्थगित करना पड़ा. विपक्षी सांसदों ने ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम हमले पर चर्चा सदन में चर्चा कराने की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की. जिसके चलते लोकसभा स्पीकर ने सदन की कार्यवाही पहले 12 बजे फिर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी. इसी बीच लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मीडिया से बात करते हुए बड़ा बयान दिया है.

विपक्ष का आरोप

राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि मैं विपक्ष का नेता हूं, लेकिन मुझे सदन में बोलने नहीं दिया जा रहा है.

लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित होने के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘सवाल ये है कि जो सदन में रक्षा मंत्री को बोलने देते हैं, उनके (सरकार) लोगों को बोलने देते हैं, लेकिन अगर विपक्ष का कोई नेता कुछ कहना चाहता है तो अनुमति नहीं है. मैं विपक्ष का नेता हूं, मेरा हक है, तो मुझे कभी बोलने ही नहीं देते हैं. ये एक नया एप्रोच है.’

उन्होंने आगे कहा कि परंपरा कहती है कि यदि सरकार की तरफ से लोग बोल सकते हैं, तो हमें भी बोलने की जगह मिलनी चाहिए. हम दो शब्द कहना चाहते थे, मगर विपक्ष को इसकी इजाजत नहीं है.

चर्चा की मांग को लेकर प्रदर्शन

वहीं, पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा की मांग को लेकर विपक्षी सांसदों की नारेबाजी पर केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि सरकार चर्चा के लिए तैयार है. आज बिजनेस एडवाइजरी कमेटी का टाइम तय किया हुआ है. ढाई बजे सारे मेंबर्स की बैठक होगी, जिसमें किस-किस मुद्दे पर चर्चा करनी है, ये तय होगा. सरकार चर्चा के लिए बिजनेस लेकर आ रही है और विपक्ष सदन के वेल पर आकर हंगामा कर रहा है. हमने शुरू से अपील की है कि मानसून सत्र में सार्थक चर्चा होनी चाहिए. मानसून सत्र के पहले दिन इस तरह विरोध करना सही नहीं है.


ये भी पढ़े: पीएम मोदी ने ‘ट्रेकोमा फ्री इंडिया’ का किया जिक्र, बोले- ‘आरोग्य के क्षेत्र में भारत कर रहा बेहतरीन काम’


भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital