Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Parliament Security Breach: संसद में खुद को आग लगाने की तैयारी में था सागर शर्मा, पुलिस पूछताछ में किए चौंकाने वाले खुलासे

Parliament Security Breach: सागर ने बताया कि उसका प्लान संसद के अंदर खुद को आग लगाना था, क्योंकि वह मीडिया की खबरों में आना चाहता था.

Parliament Security Breach

संसद की सुरक्षा में चूक का मामला.

Parliament Security Breach: संसद में शीतकालीन सत्र के दौरान हुई सुरक्षा में चूक के बाद से ही हड़कंप मचा हुआ है. सुरक्षा में सेंध लगाने वाले सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जिसमें 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था और इस साजिश के मास्टरमाइंड ललिता झा ने खुद सरेंडर किया था. अब संसद में दर्शक गैलरी से छलांग लगाने वाले सागर ने पुलिस पूछताछ में खुलासा किया है. सागर ने बताया कि उसका प्लान संसद के अंदर खुद को आग लगाना था, क्योंकि वह मीडिया की खबरों में आना चाहता था.

खुद को आग लगाने की बनाई थी प्लानिंग

बता दें कि सागर शर्मा और मनोरंजन डी वही शख्स हैं, जिन्होंने संसद में घुसकर स्मोक स्प्रे से धुआं छोड़ा था और नारेबाजी की थी. जिसके बाद सांसदों ने उन्हें पकड़कर सुरक्षा कर्मियों के हवाले कर दिया था. दिल्ली पुलिस की पूछताछ में सागर शर्मा ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. सागर शर्मा ने बताया कि वह संसद के अंदर खुद को जलाना चाहता था. उसने इस प्लान के तहत ऑनलाइन आग लगाने वाले एक जेल जैसे पदार्थ को खरीदने की तैयारी में था, हालांकि बाद में इस प्लान को कैंसिल कर दिया था. इस जेल के लगाने से आग लगने के बाद शरीर को नुकसान नहीं पहुंचता है.

ललित झा है मास्टरमाइंड

वहीं दिल्ली पुलिस ने कहा कि ललित झा को कोर्ट में पेश करने के दौरान बताया था कि ललित ने खुलासा किया है कि वो कैसे पूरे मामले का मास्टरमाइंड है. दिल्ली पुलिस ने कहा कि ललित झा ने इस साजिश के पीछे का मकसद बताया है, उसे वो इस कोर्ट में पढ़ना नहीं चाहते हैं. दिल्ली पुलिस ने कहा कि हम ललित के दावे के पीछे की सच्चाई पता करना चाहते हैं. सभी आरोपी एक दूसरे के संपर्क में कैसे आए इसे पता करना है.

यह भी पढ़ें- ‘2 साल से गायब था…पहले बच्चों को पढ़ाता था’, संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले मास्टरमाइंड ललित झा के बारे में क्या बोले पड़ोसी

ललित झा को पुलिस कस्टडी में भेजा गया है

पटियाला हाउस कोर्ट में दिल्ली पुलिस ने ललित झा की 15 दिन की हिरासत की मांग की. लेकिन अदालत ने दिल्ली पुलिस को झा की 7 दिनों की कस्टडी दी है. अब ललित झा से दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के अधिकारी पूछताछ करेंगे. गुरुवार को ललित झा के गिरफ्तारी के बाद दिल्ली पुलिस के सामने कई सवाल हैं. वो जानना चाहती है कि ललित झा कैसे इस मामले का मास्टरमाइंड बना? सभी आरोपी एक दूसरे के करीब कैसे आए? कब से प्लान बना रहे थे?

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital