देश

Air India की फ्लाइट में यात्री ने की मारपीट, क्रू के दो सदस्यों को आई गंभीर चोटें, वापस दिल्ली लौटानी पड़ी फ्लाइट

Air India Flight: आजकल एयर इंडिया की फ्लाइट चर्चा का विषय बनी रहती है. आए दिन इसमें कुछ न कुछ होता रहता है. एक बार फिर सोमवार 10 अप्रैल को कुछ ऐसा ही हुआ कि सब हैरान रहे गए. इस बार फ्लाइट में एक यात्री ने क्रू मेंबर के साथ मारपीट शुरू कर दी. जिसके बाद फ्लाइट को वापस लौटाना पड़ा. दरअसल यह फ्लाइट दिल्ली से लंदन जा रही थी. इस दौरान एक यात्री ने प्लेन के अंदर ही जमकर हंगामा कर दिया. जब मामला ज्यादा बढ़ गया तो फ्लाइट को वापस दिल्ली एयरपोर्ट पर भेज दिया गया. यहां एयरपोर्ट पर एयरलाइन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. हंगामा कर रहे यात्री को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.

एयर इंडिया की फ्लाइट ने सोमवार 10 अप्रैल की सुबह 6 बजकर 35 मिनट पर दिल्ली से लंदन के लिए उड़ान भरी थी. कुछ ही देर बात एक यात्री ने फ्लाइट में मारपीट शुरू कर दी. क्रू मेंबर के साथ भी मारपीट की गई, जिसमें दो लोगों को चोटें आई हैं. यात्री को काबू न होता देख पायलट ने फ्लाइट को दिल्ली वापस लाने का फैसला किया.

एयरइंडिया की शिकायत के बाद पुलिस ने इस मामले एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली है. इसके अलावा आरोपी यात्री को हिरासत में ले लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है. फ्लाइट को सोमवार दोपहर के लिए फिर से रीशेड्यूल किया गया है.

एयर इंडिया ने क्या कहा ?

एयर इंडिया ने एक बयान जारी कर कहा, “10 अप्रैल, 2023 को दिल्ली-लंदन हीथ्रो के लिए जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट एआई-111 एक यात्री के गंभीर बेकाबू रवैये के चलते प्रस्थान के तुरंत बाद दिल्ली लौट आई. मौखिक और लिखित चेतावनी के बावजूद यात्री ने हंगामा जारी रखा, जिसमें केबिन क्रू के दो सदस्यों को शारीरिक चोट भी आईं. पायलट इन कमांड ने दिल्ली लौटने का फैसला किया और लैंडिंग के बाद यात्री को सुरक्षाकर्मियों को सौंप दिया गया.”

बयान में आगे कहा गया है कि ”पुलिस में प्राथमिकी भी दर्ज करायी गयी है. एयर इंडिया में सवार सभी लोगों की सुरक्षा, संरक्षा और गरिमा हमारे लिए महत्वपूर्ण है. हम प्रभावित चालक दल के सदस्यों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं. हमें यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद है. उड़ान के समय में बदलाव कर आज दोपहर के लिए रीशेड्यूल किया गया है.”

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

DHFL घोटाला: राऊज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई की चार्जशीट संशोधन की अर्जी निरस्त

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…

15 minutes ago

युवा वकीलों को इलाहाबाद हाई कोर्ट की नसीहत, कहा- गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…

1 hour ago

अंडमान-निकोबार में 9 साल बाद फिर शुरू हुआ ‘जनता दर्शन’, उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सुनीं लोगों की समस्याएं

अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में 9 साल के लंबे अंतराल के बाद 'जनता दर्शन' फिर…

2 hours ago