Bharat Express DD Free Dish

Patna News: पटना में एशियन हॉस्पिटल की डायरेक्टर की गोली मारकर हत्या

पटना के अगमकुंआ में एशियन हॉस्पिटल की डायरेक्टर सुरभि राज की चेंबर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस जांच में जुटी, हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

Murder

सांकेतिक तस्वीर

Patna News: पटना के अगमकुंआ इलाके में एक सनसनीखेज वारदात हुई. एशियन हॉस्पिटल की डायरेक्टर सुरभि राज की गुरुवार शाम करीब 6 बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई. जानकारी के मुताबिक, कुछ अज्ञात हमलावर अस्पताल के अंदर घुसे और सीधे सुरभि राज के चेंबर में पहुंचे. वहां उन्होंने लगातार गोलियां चलाईं. बताया जा रहा है कि उन्हें 6-7 गोलियां लगीं, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गईं.

अस्पताल ले जाते ही हुई मौत

हमले के तुरंत बाद सुरभि राज को पटना एम्स ले जाया गया. हालांकि, डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि हमलावरों की पहचान हो सके. अभी तक हत्या की वजह साफ नहीं हो पाई है, लेकिन पुलिस कई एंगल से जांच कर रही है.


ये भी पढ़ें- Haryana: धमाके से थर्राया बहादुरगढ़, मकान में हुआ भयंकर ब्लास्ट, 4 लोगों की मौत


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read