Bihar News: पटना के मुसल्लहपुर हाट इलाके में मंगलवार देर रात अचानक गोलियों की आवाज से हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि खान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर करीब 8 से 10 राउंड फायरिंग हुई. इस दौरान एक सुरक्षा गार्ड घायल हो गया, जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया.
#WATCH पटना, बिहार: मुसल्लहपुर हाट के पास, शिक्षक 'खान सर' के कोचिंग संस्थान के बाहर गोलीबारी हुई। इस घटना में एक सुरक्षा गार्ड घायल हो गया है, जिसे अब अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पटना के SSP, SP और पुलिस की कई टीमें मौके पर मौजूद हैं। इस मामले में एक अन्य कोचिंग संस्थान पर… pic.twitter.com/vpFxtQ22Op
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 2, 2026
खान सर ने क्या कहा?
घटना के बाद खान सर ने कहा कि असली मुद्दा यह है कि वे बेहद कम फीस में पढ़ाते हैं और छात्रों को अच्छे परिणाम दिला रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि जब हजारों छात्रों का रिजल्ट आता है तो कुछ लोग इसे खतरे के रूप में देखते हैं. हमलावरों ने ऑफिस में तोड़फोड़ की और गोलियां चलाईं. सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंप दिया गया है और गार्ड ने हमलावरों की पहचान कर ली है.
#WATCH पटना, बिहार: शिक्षक खान सर ने कहा, "…मुख्य मुद्दा यह लगता है कि हम इतनी कम फीस पर क्यों पढ़ा रहे हैं? हमें इतने शानदार नतीजे क्यों मिल रहे हैं? हम प्रशासन से अपील करते हैं कि वे सुरक्षा चिंताओं को ध्यान में रखें, और यह समझें कि गरीबों का भी शिक्षा पर अधिकार है। जब… https://t.co/z7u1Gdtr6W pic.twitter.com/5G2vv9Anq1
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 2, 2026
खान सर का दावा
खान सर ने दावा किया कि हमला पास के ही एक कोचिंग सेंटर से जुड़े लोगों ने किया है. उन्होंने धमकी भी दी थी कि उनके संस्थान को बम से उड़ाया जाएगा. खान सर ने प्रशासन से सुरक्षा की मांग करते हुए कहा कि गरीब छात्रों को शिक्षा का अधिकार है और इसे दबाया नहीं जा सकता.
इलाके में अफरा-तफरी
फायरिंग की खबर फैलते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. मुसल्लहपुर हाट पटना का वह क्षेत्र है जहां बड़ी संख्या में कोचिंग संस्थान और छात्रों के हॉस्टल हैं. यहां प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र रहते हैं.
पुलिस की कार्रवाई
घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी कार्तिकेय के. शर्मा समेत पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंचीं. अधिकारियों ने बताया कि घायल गार्ड का इलाज चल रहा है और उसके बयान के साथ ही स्थानीय लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं. पुलिस ने आश्वासन दिया है कि आगे की कार्रवाई तेजी से की जाएगी.
यह घटना पटना के छात्रों और अभिभावकों के बीच चिंता का कारण बन गई है. प्रशासन पर अब सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने का दबाव है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
