Bharat Express DD Free Dish

2 घंटे तक दरिंदों से लड़ती रही पटना की बेटी! रूह कंपा देगी NEET छात्रा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट

Patna Hostel Rape Case: दो घंटे तक दरिंदगी, गर्दन और कंधे के आसपास नाखून के घाव, छाती और कंधे के नीचे खरोंच, प्राइवेट पार्ट में चोटें और ब्लीडिंग, ये जानकारी पटना में NEET छात्रा से हुए रेप मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दी गई है.

Patna rape case

Patna Hostel Rape Case: दो घंटे तक दरिंदगी, गर्दन और कंधे के आसपास नाखून के घाव, छाती और कंधे के नीचे खरोंच, प्राइवेट पार्ट में चोटें और ब्लीडिंग, ये जानकारी पटना में NEET छात्रा से हुए रेप मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दी गई है. जिसमें बताया गया कि रेप के दौरान छात्रा काफी देर तक लड़ती रही.

जिस NEET छात्रा की मौत को पुलिस आत्महत्या बता रही थी, उस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने बड़ा मोड़ ला दिया है. रिपोर्ट के मुताबिक छात्रा दो घंटे तक दरिंदगी करने वालों से लड़ती रही. प्राइवेट पार्ट में चोट को लेकर रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस वारदात में एक से ज्यादा लोग भी हो सकते हैं. अब पुलिस ने भी छात्रा से रेप की बात मान ली है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या हुआ खुलासा?

NEET छात्रा रेप मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पुलिस के सभी दावों को खारिज कर दिया. रिपोर्ट में बताया गया कि छात्रा से काफी जोर जबरदस्ती की गई. छात्रा के गर्दन और कंधे के आसपास नाखून के गहरे घाव मिले हैं. साथ ही पीठ के हिस्से पर नीले निशान हैं. जो किसी कठोर सतह से रगड़ने से होता है. छाती और कंधे के नीचे भी खरोच के निशान मिले हैं. रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि छात्रा के प्राइवेट पार्ट में फ्रेश चोट हैं. जो रेप की ओर इशारा करते हैं. रेप के दौरान छात्रा बेहोश नहीं हुई बल्कि वो खुद को बचाने की भरपूर कोशिश करती रही.

पुलिस के बयान पर उठे सवाल

छात्रा की मौत को लेकर पुलिस ने दावा किया था कि यह आत्महत्या है. पुलिस ने अपने बयान में कहा था कि शुरुआती जांच में रेप के सबूत नहीं मिले हैं. मृतका की मोबाइल हिस्ट्री के आधार पर वह डिप्रेशन में थी. छात्रा पुलिस को बेहोश मिली थी, जिसमें बाहरी हिंसा की कोई बात स्पष्ट नहीं है.

ये भी पढ़ें- लहूलुहान हुआ ईरान! सड़कों पर बिछीं 3000 लाशें, मौलवी शासन के खिलाफ प्रदर्शन ने लिया खौफनाक मोड़

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या जवाब?

NEET छात्रा के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया है कि छात्रा के शरीर पर दर्जनों निशान मिले हैं. ये निशान रेप के समय के हैं. दर्दन, कंधे और पीठ पर खरोचें हैं. जो सीधे-सीधे रेप की ओर इशारा करते हैं.

परिवार ने आरोप लगाया है कि हॉस्टल संचालक ने पैसे केस मैनेज करने के लिए पैसे की पेशकश की है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read