Bihar News: राजधानी पटना में गुरुवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई. इस दौरान एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया. घायल शख्स की पहचान झारखंड के लातेहार निवासी परमानंद यादव के रूप में हुई है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक उसका संबंध कुख्यात लॉरेंस विश्नोई गिरोह से भी जुड़ा हुआ बताया जा रहा है.
आरोपी पर दर्ज कई मामले
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि परमानंद यादव के खिलाफ हत्या, लूट, डकैती और अपहरण जैसे गंभीर अपराधों के 20 से ज्यादा केस दर्ज हैं. बेउर थाना पुलिस ने कुछ अपराधियों को पकड़ा था, उसी दौरान यह आरोपी बाइक पर सवार होकर भागने की कोशिश कर रहा था.
NH 22 पर मुठभेड़
मसौढ़ी थाना पुलिस को सूचना मिलने के बाद एनएच 22 पर लाला बीघा गांव के पास एक संदिग्ध व्यक्ति बाइक से जाता हुआ दिखा. जब पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की तो वह गिर पड़ा और अचानक फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिससे वह घायल हो गया.
अस्पताल में भर्ती
घायल परमानंद को तुरंत पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है. घटना के बाद पुलिस ने पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी है.
गिरोह से जुड़ाव
पुलिस जांच में सामने आया है कि परमानंद यादव का संबंध राहुल सिंह गिरोह से है. यह गिरोह लॉरेंस विश्नोई गैंग से जुड़ा हुआ माना जाता है. फिलहाल पुलिस इस कड़ी को और गहराई से खंगाल रही है.
विदेश यात्रा का खुलासा
पुलिस ने यह भी बताया कि आरोपी पहले विदेश यात्रा कर चुका है. उसके खिलाफ 18 से 20 से ज्यादा संगीन मामले दर्ज हैं. घटनास्थल से हथियार बरामद किए गए हैं और एफएसएल की टीम को जांच के लिए बुलाया गया है.
ये भी पढ़ें-गणतंत्र दिवस पर दी जाएगी 21 तोपों की सलामी, अब भारतीय 105 मिमी लाइट फील्ड गन से होगी फायरिंग
जानकारी के अनुसार, परमानंद यादव लातेहार जिले के चेतर और चंदवा गांव का रहने वाला है. पुलिस अब उसके नेटवर्क और पुराने मामलों की तहकीकात कर रही है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

