देश

रेप के आरोप में PCS अधिकारी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर महिला कर्मचारी के साथ किया रेप

UP News: उत्तर प्रदेश में एक पीसीएस अधिकारी को दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किया है. यूपी प्रांतीय सिविल सेवा (PCS) के एक अधिकारी को शादी का झांसा देकर एक महिला कर्मचारी से दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. आरोपी गोपाल प्रसाद कुशवाहा (Goyal Prashad Kushwah) मनरेगा रायबरेली में डिप्टी कमिश्नर के पद पर तैनात हैं. उन्हें बदायूं पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

बदायूं के पुलिस अधीक्षक (SP) ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि बदायूं में 2016 से 2020 तक खंड विकास अधिकारी (BDO) के रूप में तैनात रहने के दौरान 50 साल के कुशवाहा ने कई मौकों पर महिला का यौन शोषण किया और उससे शादी करने का वादा किया था.

पीड़िता BDO कार्यालय में चतुर्थ श्रेणी की कर्मचारी है

पीड़िता ने पिछले साल दिसंबर में राज्य महिला आयोग में कुशवाहा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. आयुक्त के निर्देश पर एसपी बदायूं ने आरोपों की जांच के आदेश दिए थे. जांच करने वाले क्षेत्राधिकारी बदायूं सिटी अशोक मिश्रा ने बताया कि कुशवाहा के खिलाफ जनवरी में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. मिश्रा ने आगे कहा कि आरोपी अधिकारी ने पीड़िता को यह नहीं बताया कि वह शादीशुदा है. महिला ने यह भी आरोप लगाया कि बदायूं से शाहजहांपुर ट्रांसफर होने के बाद भी कुशवाहा ने उसका यौन शोषण जारी रखा.

यह भी पढ़ें-     Hathras Gangrape Case: हाथरस गैंगरेप मामले में SC-ST कोर्ट ने सुनाया फैसला, तीन आरोपी बरी, एक दोषी करार, HC कोर्ट जाएगा पीड़ित पक्ष

आरोपी के बैंक खातों को खंगाल रही पुलिस

बदायूं पुलिस के सूत्रों ने कहा कि पीड़िता ने प्राथमिकी में दो अन्य लोगों का भी नाम लिया है और उनका पता लगाने के प्रयास जारी हैं. वे आरोपी अधिकारी के सहयोगी हैं और कथित तौर पर महिला को धमकाते थे. पुलिस कुशवाहा के बैंक खातों को भी खंगाल रही है.

– आईएएनएस

 

आईएएनएस

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

2 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

3 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

4 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

5 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

5 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

6 hours ago