Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

रेप के आरोप में PCS अधिकारी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर महिला कर्मचारी के साथ किया रेप

Budaun: पीड़िता ने पिछले साल दिसंबर में राज्य महिला आयोग में कुशवाहा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. आयुक्त के निर्देश पर एसपी बदायूं ने आरोपों की जांच के आदेश दिए थे. 

bUDAUN

बदायूं में रेप के आरोप में PCS अधिकारी गिरफ्तार (फोटो प्रतिकात्मक)

Rahul Singh Edited by Rahul Singh

UP News: उत्तर प्रदेश में एक पीसीएस अधिकारी को दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किया है. यूपी प्रांतीय सिविल सेवा (PCS) के एक अधिकारी को शादी का झांसा देकर एक महिला कर्मचारी से दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. आरोपी गोपाल प्रसाद कुशवाहा (Goyal Prashad Kushwah) मनरेगा रायबरेली में डिप्टी कमिश्नर के पद पर तैनात हैं. उन्हें बदायूं पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

बदायूं के पुलिस अधीक्षक (SP) ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि बदायूं में 2016 से 2020 तक खंड विकास अधिकारी (BDO) के रूप में तैनात रहने के दौरान 50 साल के कुशवाहा ने कई मौकों पर महिला का यौन शोषण किया और उससे शादी करने का वादा किया था.

पीड़िता BDO कार्यालय में चतुर्थ श्रेणी की कर्मचारी है

पीड़िता ने पिछले साल दिसंबर में राज्य महिला आयोग में कुशवाहा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. आयुक्त के निर्देश पर एसपी बदायूं ने आरोपों की जांच के आदेश दिए थे. जांच करने वाले क्षेत्राधिकारी बदायूं सिटी अशोक मिश्रा ने बताया कि कुशवाहा के खिलाफ जनवरी में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. मिश्रा ने आगे कहा कि आरोपी अधिकारी ने पीड़िता को यह नहीं बताया कि वह शादीशुदा है. महिला ने यह भी आरोप लगाया कि बदायूं से शाहजहांपुर ट्रांसफर होने के बाद भी कुशवाहा ने उसका यौन शोषण जारी रखा.

यह भी पढ़ें-     Hathras Gangrape Case: हाथरस गैंगरेप मामले में SC-ST कोर्ट ने सुनाया फैसला, तीन आरोपी बरी, एक दोषी करार, HC कोर्ट जाएगा पीड़ित पक्ष

आरोपी के बैंक खातों को खंगाल रही पुलिस

बदायूं पुलिस के सूत्रों ने कहा कि पीड़िता ने प्राथमिकी में दो अन्य लोगों का भी नाम लिया है और उनका पता लगाने के प्रयास जारी हैं. वे आरोपी अधिकारी के सहयोगी हैं और कथित तौर पर महिला को धमकाते थे. पुलिस कुशवाहा के बैंक खातों को भी खंगाल रही है.

– आईएएनएस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Pension Mission Shakti Digital