Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

‘किसान सम्मान निधि’ से खिले किसानों के चेहरे, बोले-PM मोदी ने पीड़ा को समझा

PM Kisan Yojana 2025: पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त के तहत देशभर के किसानों को दो हजार रुपये की सहायता राशि प्राप्त हुई. किसानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए इसे सम्मान और राहत का प्रतीक बताया.

Farmers Loan Waive

सांकेतिक तस्वीर.

PM Kisan Yojana 2025: देशभर के किसानों को ‘पीएम किसान सम्मान निधि योजना’ की 20वीं किस्त के तहत दो हजार रुपए की सहायता राशि मिली. मध्‍य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, उत्तर प्रदेश, जम्‍मू कश्‍मीर के किसानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया और बोले-पीएम ने किसानों की पीड़ा को समझा.

किसानों का कहना है कि हमारा दर्द सिर्फ मोदीजी ने समझा. आज तक कोई प्रधानमंत्री ऐसा नहीं आया है जिसने किसानों को इतना सम्मान दिया हो. यह सिर्फ पैसा नहीं, हमारी मेहनत का सम्मान है. जब-जब किस्त आती है, लगता है सरकार हमारे साथ खड़ी है.

नीमच-मंदसौर संसदीय क्षेत्र के सांसद सुधीर गुप्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने अंतिम पंक्ति वाले व्यक्ति तक पहुंच बनाई है. यह किसानों के लिए एक संबल प्रदान करती है और उनको सम्मान के रूप में दी जाती है. किसानों के पास फसलों के अलावा कमाई का कोई और अन्य स्रोत नहीं रहता था. आज पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त मिली है, और लोगों के मन में खुशी है.

धनेरिया कला के रहने वाले किसान गणपत सुथार ने बताया कि मैं खेती करता हूं और जो प्रधानमंत्री से हमको सम्मान निधि मिली है, उसका हमको बहुत फायदा मिलता है. वह पैसा उर्वरक, बीज और दवाइयां खरीदने में उपयोग में आता है, जिससे हमें सुविधा मिलती है.

‘खाद-बीज से लेकर बच्चों की फीस तक में मददगार’

विसलवास कला के रहने वाले किसान चेनराम पाटीदार ने बताया कि आज पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त खाते में आई है. ऐसा कोई प्रधानमंत्री नहीं हुआ है, जिसने किसानों के लिए इस तरह से सीधा लाभ उनका सम्मान के तौर पर दिया हो. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के लिए सोचा है और उनका दुख दर्द समझा है. सीएम मोहन यादव भी किसानों के हित में काम कर रहे हैं. इस पैसे का इस्तेमाल हम बच्चों की फीस, खेत के दवाई व अन्य चीजों में करते हैं. इससे हमें काफी राहत मिलती है.

विसलवास कलां के किसान नंदकिशोर पाटीदार ने बताया कि सम्‍मान निधि के पैसों का इस्तेमाल फसलों के लिए खाद और दवा में करते हैं. समय पर खेतों में बीज और सिंचाई हो जाती है. इन पैसों से हमें आर्थिक रूप से मदद मिल जाती है. इसके लिए पीएम को बहुत आभार.

छत्‍तीसगढ़ में बालोद के किसान गजेंद्र कुमार ने बताया कि पीएम की ओर से यह किस्‍त ऐसे समय में दी जाती है जब किसानों को खेती के लिए पैसों की जरूरत होती है. वहीं सोहन लाल साहू ने कहा कि यह योजना किसानों के लिए बहुत लाभकारी है. इन पैसों का उपयोग खेती करने में किया जाता है. यह किस्‍त सही समय पर दी जाती है. इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बहुत धन्‍यवाद.

पहली बार किसी प्रधानमंत्री ने किसानों का दर्द समझा

बिहार में बगहा निवासी किसान अमित कुमार बताते हैं कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के द्वारा हर चार महीने में दो हजार और साल में छह हजार रुपए प्राप्त होते हैं, जिससे किसानों को काफी राहत मिलती है. प्रधानमंत्री का यह सराहनीय प्रयास किसानों के लिए हितकर है. वहीं, उत्तर प्रदेश के बस्‍ती निवासी किसान ने बताया कि पीएम किसान से मिलने वाले पैसे से खेती करने में बहुत मदद मिलती है. समय पर फसलों को खाद मिल जाती है और सिंचाई भी समय पर हो जाती है.

एक अन्‍य किसान रामचेत मौर्या ने बताया कि खेती में इस्‍तेमाल से बचे इन पैसों से बच्‍चे के कपड़े और स्‍कूल फीस दे दी जाती है. उन्‍होंने इस योजना के लिए पीएम को धन्‍यवाद दिया है. किसी अन्‍य सरकार ने किसानों के बारे में इतना नहीं सोचा जितना भाजपा के शासनकाल में काम किया जा रहा है. एक अन्‍य किसान ने बताया कि खाद और बीज के लिए समय पर पैसों का इंतजाम हो जाता है और एक आस लगी रहती है कि किसान सम्‍मान निधि आएगी तो हमारा उससे यह काम पूरा होगा.

आर्थिक मजबूती और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते किसान

जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले में चीफ एग्रीकल्चर ऑफिसर ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार को उधमपुर के 54,527 किसानों के खाते में 20वीं किस्त के रूप में 10 करोड़ 90 लाख 54 हजार रुपयों की राशि डाली गई है. वहीं किसानों का कहना था कि सरकार की इस योजना से कहीं ना कहीं किसानों के लिए बीज व खाद खरीदने का इंतजाम हो जाता है. अब किसी और के आगे हाथ फैलाने की जरूरत नहीं पड़ती.

महेश सिंह ने बताया कि यह स्‍कीम गरीब किसानों के लिए बहुत अच्‍छी है. पहले पैसे के अभाव में उधार लेना पड़ता था. इस योजना से अब समय पर राशि मिल जाती है और किसी के सामने पैसे के लिए हाथ नहीं बढ़ाना पड़ता है. हाजी गुलाम रसूल ने बताया कि आर्थिक रूप से परेशान किसानों को इस बात की चिंता रहती थी कि खेत में समय पर फसलों की सिंचाई और बीज मिल जाए. इन सब समस्‍याओं से निजात मिल गई है. इसके लिए उन्‍होंने पीएम का आभार जताया है.

ये भी पढ़ें: PM मोदी की नीतियां भारत को मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने में कर रहीं मदद: किसान

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital