PM Modi YouTube Subscribers: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिन-प्रतिदिन अपनी लोकप्रियता से लोगों के दिलों में घर करते जा रहे हैं. अपनी वैश्विक पहचान के साथ वह अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मस पर भी नया मुकाम हासिल करने में पीछे नहीं हट रहे हैं. हाल ही में पीएम मोदी (PM Modi) ने इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन फॉलोअर्स के बाद अब यूट्यूब पर भी 30 मिलियन का बड़ा आकड़ा पार कर वर्ल्ड में सबसे अधिक सब्सक्राइबर वाले नेता बन गए हैं.
अन्य नेताओं के कितने सब्सक्राइबर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 30 मिलियन (3 करोड़) यूट्यूब सब्सक्राइबर्स के बाद यह चर्चा तेज हो गई कि विश्व के अन्य बड़े नेताओं के यूट्यूब फॉलोअर्स कितने हैं. पीएम मोदी के बाद दूसरे नंबर पर ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सनारो हैं, लेकिन उनके सब्सक्राइबर्स की संख्या पीएम मोदी की तुलना में लगभग एक-चौथाई ही है.
इसकी के साथ अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के लगभग 4 मिलियन सब्सक्राइबर हैं. वहीं लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा (Luiz Inácio Lula da Silva) के 1.6 मिलियन, वलोडिमीर जेलेंस्की (Volodymyr Zelenskyy) के 1.4 मिलियन, नायिब बुकेले (Nayib Bukele) के 579 हजार, इमैनुएल मैक्रॉन (Emmanuel Macron) के 391 हजार और जॉर्जिया मेलोनी (Giorgia Meloni) के 158 हजार सब्सक्राइबर हैं, जबकि प्रधानमंत्री के दर्शकों की संख्या अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तुलना में सात गुना से भी अधिक है.
इंस्टाग्राम पर भी बड़ा आकड़ा
गुरुवार (25 फरवरी) को पीएम मोदी ने अपने इंस्टाग्राम (Instagram) पर 100 मिलियन फॉलोअर्स का ऐतिहासिक माइलस्टोन पार कर लिया और ऐसा करने वाले दुनिया के पहले लीडर और पॉलिटिशियन बन गए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साल 2014 में मेटा के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम से जुड़े थे. बीते एक दशक में उनका अकाउंट वैश्विक नेताओं के बीच सबसे ज्यादा सक्रिय और प्रभावशाली डिजिटल प्लेटफॉर्म में से एक बन चुका है.
ये भी पढ़ें: वन्यजीव संरक्षण में भारत की बड़ी उड़ान: पीएम मोदी ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां और नई पहल
यूट्यूब पर 33,000 से अधिक
डिजिटल दुनिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मजबूत उपस्थिति लगातार सुर्खियों में बनी हुई है. यूट्यूब और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से जुड़ने के बाद उनके आधिकारिक अकाउंट वैश्विक राजनीतिक संवाद के सबसे सक्रिय और प्रभावशाली माध्यमों में शुमार हो गए हैं.
प्रधानमंत्री के यूट्यूब चैनल पर 33,000 से अधिक वीडियो उपलब्ध हैं, जो सरकारी योजनाओं, नीतियों, कार्यक्रमों और जनसंवाद को सीधे जनता तक पहुंचाते हैं. करोड़ों की फॉलोअर संख्या के साथ उनका डिजिटल प्रभाव केवल भारत तक सीमित नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देखा जा रहा है.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



