Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

नेहरू का रिकॉर्ड ध्वस्त, पीएम मोदी ने रचा इतिहास! PMO में मना 4,399 दिनों की अटूट सेवा का महा-उत्सव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4,399 दिनों का कार्यकाल पूरा कर भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री का रिकॉर्ड बनाया. इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में विशेष समारोह आयोजित हुआ, जहां अधिकारियों ने उन्हें बधाई देकर सम्मानित किया.

PM Modi 4399 Days Historic Record: भारत के लोकतांत्रिक और राजनीतिक इतिहास में आज यानी 10 जून 2026 का दिन हमेशा-हमेशा के लिए अमर हो गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले, लोकतांत्रिक रूप से चुने गए प्रधानमंत्री बनने का एक ऐसा अटूट महा-कीर्तिमान स्थापित कर दिया है, जिसे तोड़ पाना अब किसी के लिए भी आसान नहीं होगा.

पीएम मोदी आज अपने कार्यकाल के 4,399 दिन पूरे करके देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के दशकों पुराने ऐतिहासिक रिकॉर्ड को पार कर गए हैं. इस अभूतपूर्व उपलब्धि पर देश के सबसे बड़े पावर सेंटर-प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में एक बेहद भव्य और विशेष समारोह का आयोजन किया गया.

PMO में सजा विशेष बधाई समारोह(PM Modi 4399 Days Historic Record)

इस ऐतिहासिक मील के पत्थर को छूने के मौके पर प्रधानमंत्री कार्यालय के तमाम वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक विशेष समारोह का आयोजन किया. इस दौरान पीएमओ के शीर्ष नौकरशाहों और स्टाफ ने एकत्र होकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को सुंदर पुष्पगुच्छ (बुके) भेंट कर उन्हें इस महा-रिकॉर्ड की बधाई दी. समारोह के दौरान पूरे दफ्तर का माहौल बेहद उल्लासपूर्ण था. वहां मौजूद देश के सबसे बड़े प्रशासनिक अधिकारियों ने पीएम मोदी के अद्वितीय, साहसिक और दूरदर्शी नेतृत्व की दिल खोलकर सराहना की.

2014 से 2026 तक का स्वर्णिम सफर

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2014, 2019 और फिर 2024 के लोकसभा चुनावों में देश की जनता का ऐतिहासिक और भारी-भरकम समर्थन प्राप्त कर लगातार तीसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई है. उनके 12 वर्षों के इस गौरवशाली नेतृत्व में भारत ने न सिर्फ राजनीतिक स्थिरता हासिल की, बल्कि पारदर्शिता, सुशासन (Good Governance), समावेशी विकास और राष्ट्र निर्माण की नई और बुलंद ऊंचाइयों को छुआ है, जिसने पूरे विश्व को चकित कर दिया है.

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी के 4,399 दिनों के महा-कीर्तिमान पर झूम उठे एनडीए के सूरमा, जानिए दिल्ली से पटना तक किसने क्या कहा?

“मजबूत, विकसित और आत्मनिर्भर भारत का उदय”

इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर अपनी खुशी और गर्व जाहिर करते हुए PMO के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के कुशल मार्गदर्शन में भारत आज विश्व पटल पर एक बेहद मजबूत, विकसित और आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में उभरकर सामने आया है. उनकी कड़क और जनहितैषी नीतियों ने देश के हर वर्ग, गरीब, वंचित और शोषित को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का ऐतिहासिक काम किया है. यही वजह है कि आज पूरा देश इस जनविश्वास के नए कीर्तिमान का जश्न मना रहा है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital