Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

“जीते जी भी और मरने के बाद भी जमीन में नहीं गाड़ पाएंगे” संजय राउत के बयान पर PM Modi का करारा पलटवार

महाराष्ट्र के नंदूरबार में एक जनसभा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि​ ये नकली शिवसेना वाले मुझे जिंदा गाड़ने की बात कर रहे हैं. एक तरफ कांग्रेस है, जो कहती है – मोदी तेरी कब्र खुदेगी, दूसरी तरफ ये नकली शिवसेना मुझे जिंदा गाड़ने की बात करती है.

PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी.

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार चुनावी रैलियां कर रहे हैं. इस कड़ी में पीएम मोदी ने महाराष्ट्र के नंदूरबार में जनसभा में अपने संबोधन के दौरान महा विकास अघाड़ी और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. पीएम मोदी ने शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के सांसद संजय राउत के जिंदा गाड़ने वाले बयान पर भी पलटवार किया.

“शिवसेना मुझे जिंदा गाड़ने की बात करती है”

पीएम मोदी ने कहा कि आज ये गरीब का बेटा, आपका सेवक बनकर प्रधानमंत्री के पद पर जब काम कर रहा है. तो ये गरीब विरोधी मानसिकता वाले, शाही परिवार की मानसिकता वाले, इसे बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं. नकली शिवसेना वालों को गरीब से कितनी नफरत है, ये इन्होंने फिर बताया है. ये नकली शिवसेना वाले मुझे जिंदा गाड़ने की बात कर रहे हैं. एक तरफ कांग्रेस है, जो कहती है – मोदी तेरी कब्र खुदेगी, दूसरी तरफ ये नकली शिवसेना मुझे जिंदा गाड़ने की बात करती है.

मुझे जमीन में नहीं गाड़ पाएंगे: पीएम

पीएम ने कहा, “मुझे गाली देते हुए भी ये लोग तुष्टिकरण का पूरा ध्यान रखते हैं, लेकिन ये लोग नहीं जानते कि मुझ पर मातृशक्ति का इतना आशीर्वाद है कि ये लोग चाहकर भी, जीते जी भी और मरने के बाद भी जमीन में नहीं गाड़ पाएंगे.”

यह भी पढ़ें- मणिशंकर अय्यर का फिर जागा पाकिस्तान प्रेम, दिया ऐसा बयान कि सियासी हंगामा होना तय, पढ़ें पूरी खबर

प्रधानमंत्री ने बिना नाम लिए शरद पवार पर भी हमला बोला. उन्होंने कहा, “महाराष्ट्र के एक दिग्गज नेता, जो 40-50 साल से राजनीति कर रहे हैं, बारामती के चुनाव के बाद उन्होंने एक बयान दिया है. वो इतने हताश और निराश हो गए हैं कि उनको लगता है कि अगर 4 जून के बाद राजनीतिक जीवन में टिके रहना है, तो छोटे-छोटे राजनीतिक दलों को कांग्रेस में विलय कर लेना चाहिए. इसका मतलब है कि नकली NCP और नकली शिवसेना ने कांग्रेस में मर्जर करने का मन बना लिया है.”

“शहजादे के गुरु ने खुलासा कर दिया है”

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पीएम बोले- कांग्रेस का एजेंडा कितना खतरनाक है, शहजादे (राहुल गांधी) के गुरु (सैम पित्रोदा) ने इसका भी खुलासा किया है. गुरु ने अमेरिका से कहा है कि राम मंदिर का निर्माण और रामनवमी का उत्सव भारत के विचार के खिलाफ है. कांग्रेस के शहजादे के गुरु अमेरिका में रहते हैं, उन्होंने भारत के लोगों पर रंगभेदी टिप्पणी की है. जिनका रंग भगवान कृष्ण जैसा होता है, कांग्रेस उन्हें अफ्रीकन मानती है. इसलिए द्रौपदी मुर्मू जी का राष्ट्रपति बनना उन्हें मंजूर ही नहीं था.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital