गीता प्रेस के शताब्दी समारोह को पीएम ने किया संबोधित
PM Modi Gorakhpur Visit: पीएम मोदी ने गीता प्रेस के शताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार का मेरा गोरखपुर का दौरा विकास भी-विरासत भी की नीति का अद्भुत उदाहरण है. गीता प्रेस के इस कार्यक्रम के बाद मैं गोरखपुर रेलवे स्टेशन जाऊंगा. आज से ही गोरखपुर रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण का काम भी शुरू होने जा रहा है.
वंदे भारत ट्रेन ने देश के मध्यम वर्ग को सुविधा और सहुलियत की एक नई उड़ान दी है. आज देश के कोने-कोने से नेता मुझे चिट्ठियां लिखकर कहते हैं कि हमारे क्षेत्र से भी वंदे भारत ट्रेन चलाइए. ये वंदे भारत का क्रेज है. गीता प्रेस विश्व का ऐसा एकलौता प्रिंटिंग प्रेस है, जो सिर्फ एक संस्था नहीं बल्कि एक जीवंत आस्था है.गीता प्रेस का कार्यालय करोड़ों लोगों के लिए किसी मंदिर से जरा भी कम नहीं है.
1923 में गीता प्रेस के रूप में यहां जो आध्यात्मिक ज्योति प्रज्ज्वलित हुई, आज उसका प्रकाश पूरी मानवता का मार्गदर्शन कर रहा है. हमारा सौभाग्य है कि हम सभी इस मानवीय मिशन की स्वर्ण शताब्दी के साक्षी बन रहे हैं.
गीता प्रेस जैसी संस्था सिर्फ धर्म और कर्म से ही नहीं जुड़ी है बल्कि इसका एक राष्ट्रीय चरित्र भी है. गीता प्रेस भारत को जोड़ती है, भारत की एकजुटता को सशक्त करती है. गीता प्रेस अलग-अलग भाषाओं में भारत के मूल चिंतन को जन-जन तक पहुंचाती है. गीता प्रेस एक तरह से ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की भावना का प्रतिनिधित्व करती है.
पीएम मोदी ने आगे कहा कि ये समय गुलामी की मानसिकता से मुक्त होकर अपनी विरासत पर गर्व करने का है. आज एक ओर भारत डिजिटल टेक्नोलॉजी में नए रिकॉर्ड बना रहा है, तो साथ ही, सदियों बाद काशी में विश्वनाथ धाम का दिव्य स्वरूप भी देश के सामने प्रकट हुआ है.
-भारत एक्सप्रेस
Delhi AQI 3000 Saurabh Bharadwaj Claim: AAP दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने दिवाली के दौरान…
शिक्षा, विज्ञान और चिकित्सा जगत की अहम जानकारियों को दर्शकों तक पहुंचाने वाले भारत एक्सप्रेस…
नई दिल्ली में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम में भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के 4 वर्ष…
Papia Adhikari Firecracker Controversy: पश्चिम बंगाल की बीजेपी विधायक पापिया अधिकारी ने दावा किया कि…
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने PMEGP लोन घोटाले में श्रीनगर और बांदीपोरा में 10.63 करोड़ रुपए…
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण पर कड़ा रुख अपनाते हुए दिल्ली, यूपी…