देश

NCP के इन 6 विधायकों के हाथ में अजित और शरद पवार की किस्मत, अभी तक किसी गुट का नहीं किया समर्थन, जानें किसका दे सकते हैं साथ

NCP Politics Crises: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले एनसीपी में चल रहे सियासी घमासान से भविष्य में किसे फायदा होगा ये तो आने वाला समय ही बताएगा. ऐसे में एनसीपी पार्टी किसकी होगी ये बड़ा सवाल बना हुआ है. शरद पवार और अजित पवार दोनों ही अपना-अपना दावा ठोक रहे हैं. इसी को लेकर दोनों के बीच शक्ति प्रदर्शन भी हुआ था. बीजेपी में शामिल होने के बाद अजित पवार के गुट में करीब 31 विधायक शामिल हुए थे. वहीं शरद पवार द्वारा बुलाई गई बैठक में पार्टी के 16 विधायक शामिल हुए थे.

भलें ही अभी अजित गुट के पास ज्यादा विधायक हैं, लेकिन फिर भी उनका रास्ता अभी साफ नहीं हैं. क्योंकि अजित पवार के गुट पर दल-बदल कानून का खतरा मंडरा रहा है. अगर उन्हें इस कानून से बचना है तो पार्टी के करीब दो तिहाई विधायकों को अपने समर्थन में लाना ही होगा.

ये विधायक बदल सकते हैं सियासी घटनाक्रम

विधानसभा चुनाव में पार्टी के कुल 53 विधायकों ने जीत हासिल की थी, जिसके मुताबिक अजित गुट को करीब 37 विधायकों का समर्थन हासिल करने की जरुरत हैं. लेकिन उनके पास अभी कुल 31 विधायकों का समर्थन हासिल है. ऐसे में अभी 6 विधायक ऐसे हैं जो किसी गुट में शामिल नहीं हैं. इसलिए उनके पास इस पूरे सियासी क्रम को बदलने की ताकत है. गौरतलब है कि अजित पवार और शरद पवार गुट ने इन विधायकों को अपने पाले में लाने की कोशिश कर शुरू कर दी है, ऐसे में जो इन विधायकों का समर्थन हासिल कर लेगा, उसका पार्टी पर दावा पक्का माना जाएगा. चलिए अब आपको उन विधायकों के बारे में बताते है जो अभी किसी गुट में शामिल नहीं हुए हैं.

यह भी पढ़ें- Maharashtra: नीलम गोरे ने दिया उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका, शिंदे गुट में हुईं शामिल, जानिए उनकी सियासी पारी

राजू नवघरे

चंद्रकांत उर्फ राजू नवघरे ने वसमत विधानसभा से चुनाव जीता था और वह स्थानीय शुगर मिल चुनावों में व्यस्थ थे इसलिए विधायक दल की मीटिंग में शामिल नहीं हो पाए. खबरों के मुताबिक वह अब अपना फैसला 9 जुलाई को देंगे.

सरोज अहीर

सरोज अहीर विधायकल दल की मीटिंग के दौरान अपने विधानसभा क्षेत्र में थीं इसी वजह से बैठक में शामिल नहीं हो पाईं. उन्होंने कहा कि वह शरद पवार और अजित पवार दोनों का सम्मान करती है. वह अपना निर्णय अपने विधानसभा के लोगों से बात करने के बाद लेंगी.

दौलत दरोड़ा

वहीं एक और विधायक दौलत दरोड़ा ने कहा कि वह शरद पवार द्वारा बुलाई गई मीटिंग में शामिल नहीं हो पाए लेकिन वो वरिष्ठ नेता का समर्थन करते है और वो किसी भी हालत में एकनाथ शिंदे की सरकार का समर्थन नहीं करेंगे.

नवाब मालिक

नवाब मलिक मानहानि के मामले में काफी से समय से जेल में बंद हैं. इसलिए उनके बारे में कोई जानकारी नहीं है कि वो किस तरफ जाएंगे. उनसे अभी तक कोई संपर्क नहीं हो पाया है.

आशुतोष काले

आशुतोष काले ने कोपरगांव से विधायक हैं. वह अभी विदेश में हैं इसलिए उनसे संपर्क नहीं पाया था.

अतुल बेनेके

अतुक बेनेके को लेकर भी स्थिति साफ नहीं है कि वह किसकी तरफ जाएंगे. लेकिन 2019 में उन्होंने अजित पवार का समर्थन किया था. हालांकि बाद में वह वापस शरद पवार के गुट में आ गए थे. हाल की स्थिति को देखकर भी उन्होंने कहा कि वह भी अपने क्षेत्र के लोगों से बात करके फैसला लेंगे.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

Fact Check: ‘हम सुरक्षित हैं…’ जमुई कांड के बाद क्या मैथिली ठाकुर ने दिया यह बयान? जानिए वायरल वीडियो का सच

Fact Check: बिहार के जमुई कांड के बाद लोक गायिका और बीजेपी नेता मैथिली ठाकुर…

14 minutes ago

25 से 29 सितंबर तक नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर रहेगा तगड़ा ट्रैफिक डायवर्जन, निकलने से पहले पढ़ें एडवाइजरी

Noida Traffic Diversion: ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में 'यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026' के…

16 minutes ago

हिन्दू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक पोस्ट: पटियाला हाउस कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को भेजा नोटिस

पटियाला हाउस कोर्ट ने हिंदू देवी-देवताओं को लेकर कथित आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट मामले में…

32 minutes ago

पूर्व जज यशवंत वर्मा के खिलाफ FIR की मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से इनकार किया

सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद HC के पूर्व जज यशवंत वर्मा के खिलाफ FIR दर्ज करने…

36 minutes ago

‘ज्ञानेश कुमार को गिरफ्तार करो’, SIR विवाद के बीच संजय राउत का बड़ा हमला

Sanjay Raut news: SIR को लेकर संजय राउत ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के…

39 minutes ago

चित्रा रामकृष्ण को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत, CBI की जमानत रद्द करने की याचिका खारिज

दिल्ली हाईकोर्ट ने NSE की पूर्व MD चित्रा रामकृष्ण की जमानत को चुनौती देने वाली…

43 minutes ago