Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल को दी हजारों करोड़ की सौगात, बोले- तेज होगी ट्रेनों की रफ्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी पहुंचे. जहां पर विकसित भारत, विकसित पश्चिं बंगाल के तहत हजारों करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया.

PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

PM Modi In West Benal: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी पहुंचे. जहां पर विकसित भारत, विकसित पश्चिं बंगाल के तहत हजारों करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया. पीएम मोदी ने इस दौरान जनसभा को भी संबोधित किया. प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि आज यहां हजारों करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है. ये विकसित बंगाल की तरफ एक और अहम कदम है.

यह क्षेत्र नॉर्थ-ईस्ट का गेटवे है- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा, “यह क्षेत्र नॉर्थ-ईस्ट का गेटवे है. एक समय था जब नॉर्थ-ईस्ट की तरफ बढ़ते ही ट्रेनों की रफ्तार धीमी हो जाती थी, लेकिन हमारी सरकार का प्रयास नॉर्थ बंगाल में भी ट्रेनों की रफ्तार वैसी ही बढ़ाने का है, जैसे पूरे देश में बढ़ाया जा रहा है. अब तो नॉर्थ बंगाल से बांग्लादेश के लिए भी रेल कनेक्टिविटी शुरू हो गई है.

यहां के हितों को नजरअंदाज किया गया- पीएम मोदी

आजादी के बाद लंबे समय तक पूर्वी भारत के विकास को, यहां के हितों को नजरअंदाज किया गया, जबकि हमारी सरकार पूर्वी भारत को देश के विकास का ग्रोथ इंजन मानकर चलती है. इसलिए इस क्षेत्र में कनेक्टिविटी पर अभूतपूर्व निवेश हो रहा है.

यह भी पढ़ें- ‘विजय बहादुर पाठक, मंगल पांडे, महेंद्र सिंह’, बीजेपी ने जारी की UP-Bihar एमएलसी प्रत्याशियों की लिस्ट

“500 से अधिक स्टेशनों को आधुनिक बनाया जा रहा है”

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत जिन 500 से अधिक स्टेशनों को आधुनिक बनाया जा रहा है, उनमें हमारा सिलीगुड़ी स्टेशन भी शामिल है. इन 10 वर्षों में हम बंगाल और पूर्वोत्तर के रेल विकास को पैसेंजर्स से एक्सप्रेस स्पीड तक ले आए हैं. हमारे तीसरे कार्यकाल में ये सुपरफास्ट स्पीड से आगे बढ़ेगा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital