Bharat Express DD Free Dish

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर का जन्मदिन आज, पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने दी शुभकामनाएं

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) आज अपना 79वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस मौके पर उन्हें देशभर से शुभकामनाएं मिल रही हैं.

Bharat Chhodo Andolan

प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) आज अपना 79वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस मौके पर उन्हें देशभर से शुभकामनाएं मिल रही हैं. इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं.

Manohar Lal Khattar को पीएम ने दी बधाई

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं. शहरी बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने और भारत के बिजली क्षेत्र को मजबूत करने की दिशा में उनके प्रयास सराहनीय हैं. मैं उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं.”

अमित शाह ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने उनके कार्यों का उल्लेख करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की. उन्होंने पोस्ट में लिखा, “केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल (Manohar Lal Khattar) को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. मोदी जी के देश को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने और हर गरीब के अपने घर के सपने को साकार करने की दिशा में आप उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं. ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना करता हूं.”

यह भी पढ़ें- Pahalgam Terror Attack: रक्षामंत्री राजनाथ बोले- देश जैसा चाहता है, वो होकर रहेगा…मेरी जिम्मेदारी है कि मुंहतोड़ जवाब दिया जाए

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल को लोकप्रिय जननेता बताते हुए जन्मदिवस की बधाई दी. उन्होंने लिखा, “लोकप्रिय राजनेता, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर को जन्मदिन की हार्दिक बधाई. द्वारिकाधीश भगवान श्री कृष्ण से यही प्रार्थना है कि आपको स्वस्थ, सुदीर्घ एवं सुयशपूर्ण जीवन की प्राप्ति हो.”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read