प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के नामरूप और डिब्रूगढ़ में जनता के उत्साह को देखते हुए राज्य के विकास की नई तस्वीर पेश की है. पीएम मोदी ने कहा कि आज असम के साथ-साथ पूरा नॉर्थ ईस्ट औद्योगिक विकास के एक नए दौर में प्रवेश कर रहा है. उन्होंने नामरूप में अमोनिया-यूरिया फर्टिलाइजर प्लांट का भूमि पूजन किया और गुवाहाटी में एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन किया. ये परियोजनाएं इस बात का सबूत हैं कि यह क्षेत्र अब देश की प्रगति का मुख्य हिस्सा बन चुका है.
नामरूप के साथ ही डिब्रूगढ़ की जनता-जनार्दन का जोश और उत्साह बताता है कि असम के विकास को लेकर डबल इंजन सरकार में उनका विश्वास कितना गहरा है। pic.twitter.com/rf9p7zK4Pc
— Narendra Modi (@narendramodi) December 21, 2025
किसानों की खुशहाली पर जोर
प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया कि उनकी सरकार के लिए अन्नदाता (किसान) सबसे ऊपर हैं. नामरूप में बनने वाले खाद कारखाने से असम और आसपास के किसानों को उर्वरक के लिए अब परेशान नहीं होना पड़ेगा. उन्हें खेती के लिए खाद की लगातार सप्लाई मिलती रहेगी. पीएम मोदी ने कहा कि असम नेचुरल फार्मिंग (प्राकृतिक खेती) के मामले में पूरे देश को रास्ता दिखा सकता है.
हमारी सरकार अन्नदाताओं के हितों को सर्वोपरि रखते हुए काम कर रही है। डिब्रूगढ़ में नामरूप के उर्वरक संयंत्र से यह सुनिश्चित होगा कि इस क्षेत्र के किसान भाई-बहनों को खाद की निरंतर आपूर्ति होती रहे। pic.twitter.com/jj7WKvFJuH
— Narendra Modi (@narendramodi) December 21, 2025
इसके साथ ही, ऑयल पाम मिशन के जरिए भारत को खाने के तेल के मामले में आत्मनिर्भर बनाने की कोशिश की जा रही है.
आज असम सहित पूरे नॉर्थ ईस्ट में औद्योगिक विकास के नए दौर की शुरुआत हो रही है। नामरूप में अमोनिया-यूरिया फर्टिलाइजर प्लांट के भूमि पूजन और गुवाहाटी में एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन इस बात का बड़ा उदाहरण है कि ये क्षेत्र आज तेजी से आगे बढ़ रहा है। pic.twitter.com/n1OBSPONRL
— Narendra Modi (@narendramodi) December 21, 2025
कांग्रेस पर तीखा हमला
विकास कार्यों के साथ-साथ पीएम मोदी ने कांग्रेस पार्टी पर कड़ा राजनीतिक हमला भी बोला. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी वोटर लिस्ट के शुद्धिकरण का विरोध सिर्फ इसलिए कर रही है क्योंकि उन्हें बांग्लादेशी घुसपैठिए ज्यादा प्यारे हैं. प्रधानमंत्री ने लोगों को सचेत करते हुए कहा कि असम को कांग्रेस के तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति के जहर से बचाकर रखना बहुत जरूरी है.
नेचुरल फार्मिंग में असम देश को रास्ता दिखा सकता है। इसके साथ ही नॉर्थ ईस्ट को विशेष ध्यान में रखकर शुरू किया गया ऑयल पाम से जुड़ा मिशन भी भारत को खाद्य तेल के मामले में आत्मनिर्भर बनाने में मददगार होने वाला है। pic.twitter.com/8xhUr3skbL
— Narendra Modi (@narendramodi) December 21, 2025
कांग्रेस पार्टी वोटर लिस्ट के शुद्धिकरण का इसलिए विरोध कर रही है, क्योंकि उसको बांग्लादेशी घुसपैठिए ज्यादा अच्छे लगते हैं। हमें असम को तुष्टिकरण और वोट बैंक के इस कांग्रेसी जहर से बचाकर रखना है। pic.twitter.com/05XUNgBjA0
— Narendra Modi (@narendramodi) December 21, 2025
आत्मनिर्भर असम का संकल्प
पीएम मोदी ने विश्वास जताया कि ‘डबल इंजन’ सरकार यानी केंद्र और राज्य की साझा ताकत से असम हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ेगा. चाहे वो बुनियादी ढांचा हो या किसानों की आय, सरकार हर मोर्चे पर काम कर रही है. उन्होंने कहा कि नॉर्थ ईस्ट के युवाओं को रोजगार देने और यहां के उद्योगों को मजबूत करने के लिए सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी.
ये भी पढ़ें: बेंगलुरु में गूंजा ‘जय बिहार’! 2047 के विजन डॉक्यूमेंट का विमोचन, मंत्री दिलीप जायसवाल ने बताया भविष्य का रोडमैप
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
