West Bangal Election: आज दोपहर 1:45 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल के बनगांव में संकल्प सभा करेंगे. इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना है. मोदी यहां जनता से संवाद करेंगे और चुनावी संदेश देंगे.
आरामबाग में जनसभा
बनगांव के बाद उनका अगला पड़ाव आरामबाग होगा. यहां 3:30 बजे वह दूसरी जनसभा को संबोधित करेंगे. इस दौरान वे स्थानीय मुद्दों पर बात करेंगे और केंद्र सरकार की योजनाओं को जनता के सामने रखेंगे.
कोलकाता में रोड शो
दिन का सबसे बड़ा कार्यक्रम शाम 5:30 बजे कोलकाता में होगा. प्रधानमंत्री मोदी यहां भव्य रोड शो करेंगे. सड़कों पर भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है और लोग हाथों में झंडे लेकर उनका स्वागत करेंगे.
ये भी पढ़ें-SRCC का ‘शताब्दी’ सम्मान: पीएम मोदी ने जारी किया विशेष डाक टिकट, 100 साल के गौरवशाली सफर को किया सलाम
राजनीतिक महत्व
पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री की ये सभाएं और रोड शो चुनावी रणनीति का अहम हिस्सा माने जा रहे हैं. बनगांव और आरामबाग की सभाओं के बाद कोलकाता का रोड शो राज्य की राजनीति में बड़ा संदेश देने वाला कार्यक्रम साबित हो सकता है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



