Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Doha Daimond League

चोपड़ा ने एक्स पर पीएम मोदी के संदेश पर जवाब दिया, "आपके दयालु शब्दों और प्रोत्साहन के लिए धन्यवाद श्री नरेंद्र मोदी जी. मुझे उम्मीद है कि मैं देश के लिए हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन जारी रखूंगा."

'गोल्डन बॉय' नीरज चोपड़ा को दोहा डायमंड लीग 2025 में जबरदस्त भाला फेंकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है. उन्होंने सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत थ्रो हासिल करने को चोपड़ा की 'शानदार उपलब्धि' बताया है.

बता दें कि 90 मीटर की दूरी केवल एक आंकड़ा नहीं थी, बल्कि नीरज चोपड़ा के लिए यह एक चुनौती बन चुकी थी. वह कई बार इस आंकड़े के बेहद करीब पहुंचे थे, लेकिन हर बार 88 या 89 मीटर तक सीमित रह गए.