PM Modi Congratulates UK PM: ब्रिटेन में नई सरकार बनने के बाद एंडी बर्नहैम ने प्रधानमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाल ली है. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई देते हुए भारत और ब्रिटेन के रिश्तों को और मजबूत बनाने की उम्मीद जताई. प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा कि दोनों देशों के बीच लोकतांत्रिक मूल्यों, व्यापार, निवेश, रक्षा, प्रौद्योगिकी और लोगों के आपसी संबंधों के आधार पर मजबूत साझेदारी बनी हुई है.
पीएम मोदी ने दी बधाई
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संदेश में लिखा, “ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करने पर श्री एंडी बर्नहैम को हार्दिक बधाई. भारत और ब्रिटेन साझा लोकतांत्रिक मूल्यों से बंधे हैं और व्यापार, निवेश, प्रौद्योगिकी, रक्षा और जन-संबंधों सहित विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक सहयोग का आनंद लेते हैं. इस महीने CETA के लागू होने के साथ, हमारी द्विपक्षीय साझेदारी और भी मजबूत होने के लिए तैयार है.
उन्होंने आगे कहा, “भारत-ब्रिटेन व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने और हमारे साझा विजन 2035 को आगे बढ़ाने के लिए आपके साथ मिलकर काम करने के लिए मैं तत्पर हूं.”
Warmest congratulations to Mr. Andy Burnham on assuming office as Prime Minister of the United Kingdom.
India and the UK are bound by shared democratic values and enjoy wide-ranging cooperation across trade, investment, technology, defence and people-to-people relations. With…
— Narendra Modi (@narendramodi) July 21, 2026
पीएम एंडी बर्नहैम ने क्या कहा?
वहीं, प्रधानमंत्री पद संभालने के बाद एंडी बर्नहैम ने 10 डाउनिंग स्ट्रीट के बाहर अपने पहले संबोधन में देश में राजनीतिक स्थिरता बहाल करने का संकल्प दोहराया. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में लगातार प्रधानमंत्री बदलने से लोगों का राजनीति पर भरोसा कमजोर हुआ है. उनके मुताबिक, अब नेताओं को अपने काम से जनता का विश्वास दोबारा जीतना होगा.
बर्नहैम ने कहा कि वह 2016 के बाद ब्रिटेन के सातवें प्रधानमंत्री हैं और यह स्थिति बताती है कि देश को स्थिर नेतृत्व की जरूरत है. उन्होंने स्वीकार किया कि लोगों की अपेक्षाओं के अनुरूप काम नहीं हो पाया और अब उनकी सरकार बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रतिबद्ध है.
ये भी पढ़ें: मल्लिकार्जुन खड़गे के जन्मदिन पर सत्ता-विपक्ष एक साथ, पीएम मोदी सहित नेताओं ने दी शुभकामनाएं
उन्होंने अपनी सरकार को बदलाव लाने वाली सरकार बताते हुए कहा कि ब्रिटेन को नए राजनीतिक और आर्थिक मॉडल की जरूरत है. उनका कहना था कि 1980 के दशक में लिए गए कुछ फैसलों के कारण सत्ता का अत्यधिक केंद्रीकरण हुआ और कई औद्योगिक क्षेत्रों को नुकसान पहुंचा. अब उनकी सरकार सत्ता का विकेंद्रीकरण करेगी, सार्वजनिक सेवाओं को मजबूत बनाएगी और आम लोगों को महंगाई से राहत देने के लिए जल्द नई योजनाओं की घोषणा करेगी.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

